पुलवामा हमले के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इतना ही नहीं इसके बाद से उन्हें कपिल शर्मा शो से बाहर का रास्ता तक दिखा दिया गया लेकिन सिद्दू हैं कि लगातार सवाल पर सवाल दागे जा रहे हैं। हाल ही में जब उन्होंने वायु सेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए तो एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा।