फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा शो से बाहर होने की खबरों को सिद्धू ने नकारा, सामने आकर बताई पूरी सच्चाई

Mon, 18 Feb 2019 05:25 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
navjot singh siddhu
कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया था। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए पूरे देश या व्यक्तियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
navjot singh siddhu
लोगों ने सोनी चैनल से अपील की कि नवजोत को कपिल शर्मा शो से बाहर कर दिया जाए । दर्शकों के गुस्से को देखते हुए सोनी टीवी ने सिद्धू को 'द कपिल शर्मा शो' से हटाने का फैसला लिया । सिद्धू की जगह अब अर्चना पूरन सिंह शो में जज की भूमिका निभाती नजर आएंगी । 
विज्ञापन

3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
सोनी चैनल के इस फैसले पर नवजोत सिंह सिद्धू का बयान आया है । सिद्धू ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है । वो अपने राजनीतिक कार्यों के चलते 'द कपिल शर्मा शो' को समय नहीं दे पाए । इस कारण उनकी जगह दो एपिसोड्स के लिए अर्चना को बुलाया गया था।
 

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : social media
सिद्धू के अनुसार, ‘मुझे विधानसभा के सेशन में शामिल होना था । जिस कारण द कपिल शर्मा शो के लिए शूट नहीं कर पाया। निर्माताओं ने मेरी जगह दो एपिसोड्स के लिए किसी को लिया है। इसके साथ मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि मुझे शो से हटा दिया गया है। अगर मेरे बयान की वजह से ऐसा कोई फैसला लिया जाता है तो भी मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : file photo
बता दें कि पुलवामा अटैक पर बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से हटाने की मांग उठी थी । इसके बाद 'द कपिल शर्मा शो' के निर्माताओं ने ये फैसला लिया । सूत्रों के अनुसार, निर्माता नहीं चाहते कि नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से शो की टीआरपी पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें