फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर मल्लिका दुआ ने कही बेहूदा बात, यूजर्स बोले- 'घर का कोई शहीद होता तो जश्न न मनाती'

Mon, 18 Feb 2019 05:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mallika Dua
स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को लेकर बेहद हैरान करने वाला बयान दिया है। अपने इस विवादित बयान की वजह से मल्लिका सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
mallika dua
फेसबुक पर शेयर किए इस वीडियो में मल्लिका ने कहा है, 'लोग कह रहे हैं कि हमारे लोग शहीद हो गए हैं, आप अपनी लाइफ को कैसे नॉर्मली जी रही हैं। इस बारे में लोग प्रोटेस्ट करते दिख रहे हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई और वजहों से मरते हैं। ऐसा सिर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुनिया में लोग मरते हैं, तब क्या आप अपनी जिंदगी रोक देते हैं, क्या हमारा काम सिर्फ शोक मनाना ही है।'
विज्ञापन

3 of 6
mallika dua
ऐसे में तो हमें हर रोज हमें शोक मनाने की जरूरत है। ये क्या नॉनसेंस बातें लगा रखी है। सब पूरी बकवास है। जो लोग फेसबुक पर ये लिख रहे हैं कि जंग छेड़ेंगे हम, उनकी औकात ही क्या है। तुम तो फोन करके एक पिज्जा नहीं ऑर्डर कर सकते हो तुम क्या जंग करोगे। हर मुस्लिम को ये कहना बंद करो कि वो पाकिस्तान जाए, अगर यही सोच है तो मुस्लिम तो दुनिया में हैं।

4 of 6
mallika dua
मल्लिका के इस वीडियो पर लोग उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप क्या कहना चाहती हैं हमें राष्ट्रविरोधी टिप्पणी करने वाले लोगों का समर्थन करना चाहिए! सोशल मीडिया में बहुत शक्ति है और मुझे लगता है कि आप आज जो कुछ भी हैं शइी वजह से हैं। हम अपनी सेना का पूरा समर्थन करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
mallika dua
एक यूजर ने लिखा- आपके घर से कोई शहीद नहीं हुआ न शायद इसलिए तुम इतना बोल रही हो...वरना जश्न नहीं मनाती। तुम्हारे जैसे लोग भारत में हैं इसलिए ये सब हो गया। इतना ही नहीं कई लोगों ने विनोद दुआ को भी टारगेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mallika dua
मल्लिका दुआ को सोशल मीडिया पर जमकर नसीहत दी जा रही है। कई कमेंट में मल्लिका दुआ को मानसिक बीमार भी बताया गया है। कई लोगों ने ये सवाल भी उठाया है कि आपने जवानों के शहीद होने पर कोई पोस्ट नहीं किया। अब इस तरह की बातें सुनकर हम हैरान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें