फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट में शिल्पा शेट्टी को मिला बड़ा पद, एक्ट्रेस ने कही ये बात

Thu, 29 Aug 2019 05:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pm Narendra Modi, Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala
29 अगस्त को देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। न सिर्फ आम लोग बल्कि देश के प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और कई फिल्मी सितारों ने अपने अंदाज में इस खास दिन को मनाया। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का शुभारंभ भी किया। इस अभियान का हिस्सा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी रहीं। शिल्पा शेट्टी ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। 
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty - फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी ने दिल्ली में हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ आयोजन में हिस्सा लिया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए फैंस ने आग्रह करते हुए कहा- 'मेरे साथ प्रधानमंत्री की इस पहल से जुड़ें। ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का मतलब हफ्ते में तीन दिन 20 मिनट तक व्यायाम करना है। इस कोशिश से आपको जल्द बदलाव दिखने लगेगा।' 

पढ़ें: नोरा सहित 7 अभिनेत्रियां हो चुकीं Oops मोमेंट का शिकार, शिल्पा की तो क्रूज पर उड़ने से बची थी ड्रेस
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा- 'स्वस्थ रहो मस्त रहो यही मेरा फिटनेस मंत्र है। इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी और प्रतियोगी दुनिया में खुद को फिट रखना बहुत जरूरी है, इसलिए मेरी आपसे गुजारिश है कि मेरे साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के साथ जुड़ें।' गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की सलाहकार समिति की सदस्य भी बनाया गया हैं। 

4 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
समिति की सदस्य होने पर शिल्पा शेट्टी ने कहा- 'मैं प्रधानमंत्री के इस मूवमेंट की सलाहकार समिति का हिस्सा बनकर खुद को गर्वित महसूस कर रही हूं।' आपको बता दें कि फिल्मों के अलावा शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों शिल्पा को पतले होने की दवाई का विज्ञापन करने के लिए 10 करोड़ रुपए का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। 

पढ़ें: शाहरुख से लेकर आमिर खान तक इन स्टार्स ने मनाई जन्माष्टमी, स्टारकिड्स के हांडी फोड़ते वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shetty, Shivraj Singh Chauhan - फोटो : amar ujala
दवाई का विज्ञापन ना करने पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिल्पा शेट्टी की तारीफ की थी। उन्होंने शिल्पा शेट्टी की ट्विटर पर तारीफ करते हुए लिखा- 'समाज के प्रति सेलिब्रिटी की भी जिम्मेदारी होती है, जिसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बखूबी निभाया। उन्होंने स्लिम पिल्स के विज्ञापन के 10 करोड़ के ऑफर को केवल इसलिए मना कर दिया,क्योंकि उन्हें प्रोडक्ट के परिणाम पर भरोसा नहीं था। यह उनका प्रशंसनीय कदम है। मैं अभिनंदन करता हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें