फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक किसी फिल्म में विकी कौशल को हासिल नहीं हुई हीरोइन, कहा- 'मैं बड़ी टेंशन में आ गया हूं..'

Thu, 29 Aug 2019 05:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल ने सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग और लुक्स बल्कि हाजिरजवाबी से भी सभी का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में नोरा फतेही के साथ रिलीज हुआ विकी कौशल का गाना  'पछताओगे' सुपरहिट साबित हुआ है। लेकिन इस गाने में भी विकी को उनकी हीरोइन नहीं मिल पाती है। दरअसल अभी तक विकी ने जितनी भी फिल्में की हैं उनमें से किसी में भी उन्हें एक्ट्रेस का साथ नहीं मिला है। इस बारे में खुद विकी ने एक इवेंट में खुलासा किया।
विज्ञापन

2 of 5
Nora Fatehi and Vicky Kaushal - फोटो : instagram
'पछताओगे' के इवेंट में पहुंचे विकी कौशल से एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि अभी तक आपको किसी भी फिल्म में एक्ट्रेस नहीं मिली है। बात चाहें राजी में आलिया भट्ट की हो या फिर मनमर्जियां में तापसी पन्नू की। यहां तक कि पछताओगे में भी नोरा फतेही का प्यार किसी और के लिए होता है। ऐसे में इसके पीछे की वजह क्या है ?
विज्ञापन

3 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
इस सवाल पर विकी कहते हैं कि मैंने खुद दो-तीन दिन पहले इस बात पर गौर किया। जब एक दोस्त ने मुझसे ये बात कही। आगे विक्की कहते हैं- राजी में भी नहीं मिली, मनमर्जियां में भी नहीं मिली, उरी में तो थी ही नहीं, संजू में भी नहीं मिली, मसान में मर गई। किसी में भी नहीं मिली। और फिर मैंने पता क्या सोचा कि आने वाले फिल्मों में मिल रही है कि नहीं मिल रही है। और तब भी मुझे पता लगा कि ये तो आगे जाकर तीसरी फिल्म में मिलेगी मुझे।' 

4 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media
इसके आगे विकी कहते हैं- 'मैं बड़ा टेंशन में आ गया हूं.. ।' वहीं भूषण कुमार से विकी कहते हैं कि सर एक और गाना दे दो, जिसमें लड़की मुझे मिल जाए।' फिर विकी कहते हैं- ये मैंने सोचा नहीं था लेकिन अब मैं सोचूंगा। अब पहले ही फोन पर पूछ लिया करूंगा कि हीरोइन मिल रही है या फिर नहीं मिल रही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
गौरतलब है कि हाल ही में विकी कौशल को बेस्ट एक्टर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। वहीं विकी के अपकमिंग फिल्मों में मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम', करण जौहर की फिल्म 'तख़्त', उधम सिंह और भूत शामिल हैं।

पढ़ें: विक्की कौशल के साथ डांस करते हुए Oops मोमेंट का शिकार होते कैसे बचीं नोरा फतेही? देखें वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें