फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Day 2019: खेल पर बनीं बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जिन्होंने पर्दे पर मचाया धमाल

Thu, 29 Aug 2019 04:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Mary Kom - फोटो : amar ujala
भारतीय हॉकी टीम के मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन 29 अगस्त को होता है। इस खास दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर बनाया जाता है। बीते कुछ सालों में भारत ने खेल के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाढ़े हैं। वहीं खेल और सिनेमा का भी बेहद खास रिश्ता रहा है। बॉलीवुड में खेल पर कई फिल्में बन चुकी हैं। इन में से कई फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज हम आपको खेल पर बनी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Mary Kom - फोटो : file photo
फिल्म- मैरी कॉम
प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की बायोपिक है। फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम के किरदार को बखूबी निभाया था। इस फिल्म की निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
Dangal
फिल्म- दंगल
इस फिल्म से हर कोई वाकिफ होगा। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'दंगल' भारत की पहली फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगट के जीवन पर आधारित है जिसने राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था।

4 of 7
Bhaag Milkha Bhaag - फोटो : file photo
फिल्म- भाग मिल्खा भाग
फरहान अख्तर स्टारर यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारत के धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
Chak De India - फोटो : file photo
फिल्म- चक दे इंडिया 
ये फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान के साथ विद्या मालवड़े, शिल्पा शुक्ला, सागरिका घाटगे, चित्राशी रावत,विवान भटेना, मोहित चौहान, जोशी अरोड़ा, विभा चिब्बर और अनाथ नायर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म भारतीय खेल हॉकी पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
soorma - फोटो : file photo
फिल्म- सूरमा
ये फिल्म मशहूर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी के प्रेरित फिल्म है। फिल्म सूरमा साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म सूरमा का निर्देशन शाद अली ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साइना नेहवाल - फोटो : file photo
फिल्म- साइना नेहवाल
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर भी फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। साइना नेहवाल इस समय दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है हाल फिलहाल  में उसे साइना नेहवाल बायोपिक कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें