फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल में कितना बदल गईं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी, खुद शेयर की बिना मेकअप सेल्फी

Thu, 29 Aug 2019 04:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lara Dutta - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियां अक्सर अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कुछ तस्वीरों में अभिनेत्रियां बड़े पर्दे से एक दम अलग लगती हैं तो वहीं कुछ बिना मेकअप तस्वीरों में और भी खूबसूरत लगती हैं। इस कड़ी में एक और अभिनेत्री का नाम शामिल हो गया है। इंस्टाग्राम पर पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी ने अपनी बिना मेकअप तस्वीर साझा की। अभिनेत्री की यह तस्वीर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Lara Dutta along with pet Kiki - फोटो : instagram
यह पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी कोई और नहीं बल्कि लारा दत्ता (Lara Dutta) हैं। लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर बिना मेकअप सेल्फी साझा की। इसके साथ ही कैप्शन भी लिखा। लारा ने लिखा- 'सुबह के चेहरे। बेखौफ रहो।' अपनी तस्वीर के अलावा लारा ने पालतू कुत्ते की तस्वीर भी साझा की है। इस कुत्ते का नाम किकी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
lara dutta - फोटो : amar ujala
लारा की बिना मेकअप तस्वीर की यूजर्स भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'नेचुरल।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा- 'बहुत सुंदर लारा।' हालांकि लारा ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने बिना मेकअप तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा की हो। बीते दिनों बहुत सारी हस्तियों ने बिना मेकअप तस्वीर साझा की। इसमें करीना कपूर खान, काजल अग्रवाल और सोनम कपूर का नाम शामिल है। 

यह भी पढ़ें:- एक साल में कितनी बदल गईं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी, पहचानना हुआ मुश्किल, ये सितारे भी हुए स्पॉट

4 of 5
Andaaz film- Priyanka Chopra and Lara Dutta - फोटो : file photo
लारा दत्ता ने 16 साल पहले 'अंदाज' फिल्म से सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म में लारा को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला था। इसके बाद लारा ने 'मुंबई से आया मेरा दोस्त', 'खाकी', 'मस्ती' और 'बर्दाश्त' जैसी कई फिल्में की। लारा ने साल 2011 में टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की। लारा और महेश की एक बेटी भी है जिसका नाम सायरा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lara dutta - फोटो : instagram
शादी के बाद लारा कम फिल्मों में नजर आईं। जिसमें 'डॉन 2', 'सिंग इज ब्लिंग', 'फितूर', 'अजहर', 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' शामिल है। लारा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपनी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें