फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Emblem Row: "अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो...", अशोक स्तंभ विवाद में अनुपम खेर ने दिया करारा जवाब

Wed, 13 Jul 2022 11:38 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
National emblem row - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ के अनावरण के बाद से ही राजनैतिक विवाद शुरू हो गया है। एक तरफ जहां विपक्षी दल अशोक स्तंभ में शेर की आकृति पर आपत्ति जताते हुए यह आरोप लगा रहे हैं कि इस नए राष्ट्रीय चिह्न में शेर को आक्रामक दिखाया गया है, जबकि असल चिह्न में शेर सौम्य दिखाई देते हैं। वहीं दूसरी तरफ राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सितारों तक कई लोग भाजपा का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। जी हां, राजनेताओं के बीच चल रही आलोचना के बीच, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है। पढ़िए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
अर्बन नक्सलियों को बेवकूफ...
द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'सेंट्रल विस्टा पर लगे नए राष्ट्रीय प्रतीक ने एक बात साबित कर दी है कि सिर्फ एंगल बदलकर अर्बन नक्सलियों को बेवकूफ बनाया जा सकता है. विशेष रूप से लो एंगल।'

विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
वे इसे पालतू जानवर...
वहीं एक अन्य ट्वीट में विवेक ने वकील और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण को कोट-ट्वीट करते हुए लिखा, 'अर्बन नक्सलियों को बिना दांतों वाला खामोश शेर चाहिए। ताकि वे इसे पालतू जानवर की तरह इस्तेमाल कर सकें।'
 
विज्ञापन

4 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अरे भाई...
इसके अलावा द कश्मीर फाइल्स फेम अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। अभिनेता ने लिखा, 'अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद!'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें