फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emblem Row: अशोक स्तंभ पर प्रकाश राज ने भाजपा को घेरा, साझा की भगवान राम-हनुमान की तस्वीर और...

Thu, 14 Jul 2022 03:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
अशोक स्तंभ पर विवाद बढ़ते जा रहा है। राजनेताओं के बाद अब फिल्मी सितारे इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। एक तरफ जहां 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता-निर्माता प्रकाश राज ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। जी हां, अभिनेता ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर राष्ट्रीय चिन्ह को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने ट्विटर पर एक कोलाज पोस्ट किया है। इस कोलाज में 'पहले' नामक कॉलम में लगी तस्वीरों में भगवान काफी शांत नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे कॉलम में लगी तस्वीरों में उनका आक्रामक चित्रण दिखाई दे रहा है। इस कोलाज में भगवान राम और भगवान हनुमान की तस्वीरों के साथ ही अशोक स्तंभ की भी पहले और अब की तस्वीर लगी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने इस कोलाज को पोस्ट करते हुए सवाल किया है कि "हम कहां जा रहे हैं #'जस्टआसकिंग'।" बता दें कि अभिनेता अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाने के लिए हैशटैग जस्ट आसकिंग का उपयोग करते हैं। गुरुवार को भी अभिनेता ने हैशटैग जस्ट आसकिंग का इस्तेमाल करते हुए भगवान राम और भगवान हनुमान की 'पहले' और 'अब' की तस्वीरें साझा की हैं। 

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने दिया भाजपा का साथ कहा... 
इसके अलावा द कश्मीर फाइल्स फेम अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। अभिनेता ने लिखा, 'अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद!'
 

अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद! 🙏🇮🇳🙏 Video shot at #PrimeMinistersSangrahlaya pic.twitter.com/cMqM326P2C

— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 13, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री का बयान भी आया सामने
द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'सेंट्रल विस्टा पर लगे नए राष्ट्रीय प्रतीक ने एक बात साबित कर दी है कि सिर्फ एंगल बदलकर अर्बन नक्सलियों को बेवकूफ बनाया जा सकता है. विशेष रूप से लो एंगल।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें