फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Musafir Cafe: 'मुसाफिर कैफे' का टीजर हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आए विक्रांत मैसी; जानें रिलीज डेट

Wed, 01 Jul 2026 03:00 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Musafir Cafe Release Date: विक्रांत मैसी फिल्म 'मुसाफिर कैफे' में नजर आएंगे। आज निर्माताओं ने फिल्म का टीजर साझा किया है, जिसमें विक्रांत का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मुसाफिर कैफे' - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता विक्रांत मैसी जल्द ही नेटफ्लिक्स की नई रोमांटिक फिल्म 'मुसाफिर कैफे' में नजर आने वाले हैं। आज निर्माताओं ने फिल्म का टीजर साझा किया। साथ ही निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। इस फिल्म में विक्रांत के साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना अहम भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'मुसाफिर कैफे' - फोटो : सोशल मीडिया
'मुसाफिर कैफे' कब होगी स्ट्रीम
फिल्म 'मुसाफिर कैफे' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की पहली झलक शेयर की है। यह फिल्म 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'मुसाफिर कैफे' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'मुसाफिर कैफे' की कहानी
'मुसाफिर कैफे' की कहानी भोपाल और मसूरी की खूबसूरत जगहों पर आधारित है। यह तीन ऐसे अजनबियों की कहानी है, जिनकी जिंदगी आगे चलकर एक-दूसरे से जुड़ जाती है। यह फिल्म लेखक दिव्या प्रकाश दुबे के मशहूर उपन्यास पर आधारित है। इसे शरण्य राजगोपाल ने लिखा है और रुचिर अरुण ने निर्देशित किया है।

4 of 5
फिल्म 'मुसाफिर कैफे' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के किरदार
  • विक्रांत मैसी फिल्म 'मुसाफिर कैफे' में चंदर के किरदार में नजर आएंगे। यह एक ऐसा इंसान है जो अपनी जिंदगी का मकसद और सच्चाई ढूंढ रहा है।
  • वेदिका पिंटो इस फिल्म में सुधा के रोल में नजर आएंगी। सुधा एक आजाद ख्यालों वाली लड़की है, जो आत्मनिर्भर बनना चाहती है।
  • महिमा मकवाना इस फिल्म में प्रीति के किरदार को निभा रही हैं। प्रीति एक शांत और समझदार लड़की, जो कहानी को आगे बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म
'मुसाफिर कैफे' के अलावा विक्रांत के पास कुछ और बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। एक फिल्म में विक्रांत मशहूर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने कोलंबिया देश में 52 साल से चल रही आपसी लड़ाई को खत्म कराने और शांति लाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने कबीर बहिया के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर कर मचाई हलचल, ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें