आर माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर'
- फोटो : social media
‘चुप’ और ‘धोखा’ को फायदा नहीं
राष्ट्रीय सिनेमा दिवस यानी 23 सितंबर के ही दिन हिंदी में दो फिल्में और रिलीज हो रही हैं। आर माधवन, खुशाली कुमार, अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार स्टारर फिल्म ‘धोखा’ की रिलीज से पहले वाली स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में शुरू हो चुकी हैं। सनी देओल, दुलकर सलमान और पूजा भट्ट स्टारर फिल्म ‘चुप’ की एक खास स्क्रीनिंग भी बुधवार की शाम मुंबई में हो रही है जिसमें इस फिल्म के सितारे और फिल्म समीक्षक एक साथ ये फिल्म देखेंगे। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े अब तक सामने आए हैं, वे बहुत उत्साहजनक नहीं हैं।