करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की निहलानी
करीना कपूर खान बचपन से ही बहुत एक्टिव और खूबसूरत थीं। उनके ऊपर दिल हारने वालों की संख्या किसी से कम नहीं है, इन्हीं में से एक थे विक्की निहलानी। अब आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल यह आएगा कि आखिर विक्की निहलानी हैं कौन? तो हम आपको बता दें कि वह कोई स्टार नहीं हैं बल्कि ये वो हैं, जिनको स्कूल टाइम में करीना कपूर अपना दिल दे बैठी थीं। जी हां, विक्की निहलानी करीना कपूर का पहला प्यार थें। विक्की निहलानी बॉलीवुड के फिल्म मेकर पहलाज निहलानी के बेटे हैं। उनके साथ अपने रिश्ते का खुलासा खुद करीना ने अपने इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था वह विक्की को इतना पसंद करती थीं कि उससे शादी करना चाहती थीं, लेकिन कच्ची उम्र में उनके इस अफेयर की बात उनके घरवालों को पता चल गई और उन्होंने इसे ज्यादा दिनों तक चलने नहीं दिया।