ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिक गए 11 लाख से ज्यादा टिकट
राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ की एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा हुई है। इस फिल्म ने इस शुक्रवार के 11 लाख 14 हजार से ज्यादा टिकट तो केवल एडवांस बुकिंग में बेच डाले थे। करीब इतने ही टिकट इस फिल्म के रिलीज के पहले दोनों दिन मिलाकर बिके थे। किसी एक दिन फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ के सबसे ज्यादा टिकट रिलीज के पहले रविवार को सात लाख 46 हजार 698 बिके थे।