फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा नाम जोकर' में काम कर चुके कलाकार नत्थू दादा का निधन, बदहाली में जी रहे थे जिंदगी

Sun, 29 Dec 2019 12:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नत्थू दादा - फोटो : Twitter
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में काम कर चुके कलाकार नत्थू दादा का शनिवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। नत्थू दादा का निधन छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव के पास अपने गांव रामपुर में हुआ। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।
विज्ञापन

2 of 4
नत्थू दादा - फोटो : Twitter
वह तंगहाली में जीवन गुजार रहे थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नत्थू दादा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ले लिखा- ''छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध फिल्म कलाकार श्री नत्थू दादा के निधन की दुःखद सूचना मुझे प्राप्त हुई है। उनका जाना फिल्म जगत और कलाकार जगत के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश की भी एक क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। "वे छोटे कद के बड़े कलाकार थे" ॐ शांति:।''
 
विज्ञापन

3 of 4
नत्थू दादा - फोटो : Twitter
खबरों की मानें तो कुछ दिनों पहले उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद और नौकरी की मांग की थी। साथ ही यह भी कहा था कि अगर सरकार उन्हें कोई मदद नहीं दे पाएगी तो फिर उनके सामने परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
Nathu Dada - फोटो : Twitter

नत्थू दादा ने राज कूपर की फिल्म मेरा नाम जोकर से एक्टिंग की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से फैंस का दिल जीता।इसके बाद उन्होंने अमिताभ, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, धर्मेंद्र सहित कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। धर्मात्मा, कसमे-वादे, खोटा सिक्का सहित कई हिट फिल्मों में नत्थू दादा की कॉमेडी ने फैंस को हंसाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें