फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या से सगाई होते ही नताशा ने किया ऐसा काम, देखते ही क्रिकेटर ने दिया रिएक्शन

Fri, 31 Jan 2020 12:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
नताशा, हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपनी सगाई की घोषणा कर सबको चौंका दिया। कपल ने कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्होंने सगाई कर ली है। जिसके बाद से ही हार्दिक और नताशा चर्चित जोड़ियों में शुमार हो गए हैं। अब नताशा ने कुछ ऐसा काम किया है जिस पर हार्दिक पांड्या कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।
विज्ञापन

2 of 5
नताशा, हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा ने अपनी नई तस्वीर शेयर की। खास बात ये थी कि नताशा ने हाल ही में हेयरकट करवाया है। नए लुक में नताशा और खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'फ्रेश कट'। साथ ही कैंची का इमोटिकॉन बनाया। तस्वीर पर हार्दिक ने आंखों में दिल का आकार बना इमोटिकॉन पोस्ट किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
नताशा, हार्दिक - फोटो : Social Media
नताशा का ये नया लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'क्यूटनेस ओवरलोडेड।' एक अन्य ने लिखा- 'ब्यूटीफुल'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'हार्दिक को दिखाओ'। 
 

4 of 5
हार्दिक पांड्या-नताशा - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा और हार्दिक ने नए साल पर दुबई में सगाई की थी। सगाई के बाद हार्दिक ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का एलान करते हुए लिखा था- 'मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।' समुद्र के बीचों-बीच हार्दिक ने पहले नताशा को प्रपोज किया। साथ ही उन्हें एक अंगूठी भी पहनाई। हार्दिक ने नताशा को अंगूठी पहनाते एक वीडियो भी शेयर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नताशा
बात नताशा स्टेनकोविक की करें तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन आठ का हिस्सा रह चुकी हैं। नताशा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द बॉडी' के एक गाने में इमरान हाशमी और ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं।

TRP में कपिल शर्मा को भारी नुकसान, 'बिग बॉस 13' में भी गिरावट, देखें टॉप 10 लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें