फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseeruddin Shah: जिनकी आवाज मायने रखती है, वे डरते हैं..., प्रोपेगेंडा फिल्मों पर क्या बोले नसीरुद्दीन शाह

Tue, 30 May 2023 10:34 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Instagram
अपने बेजोड़ अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने एक्टिंग कौशल के साथ ही राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। जहां एक तरफ लोग अभिनेता के अभिनय को सलाम ठोकते हैं, वहीं उनकी राय को भी बड़ी ध्यान से चुनते हैं। हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सरकार द्वारा मुसलमानों के लिए नफरत को चतुराई से टैप किए जाने की बात कही थी। वहीं इसके साथ ही अभिनेता ने प्रोपेगेंडा फिल्मों के दौर में कलाकारों की भूमिका के बारे में भी बात की। नसीरुद्दीन शाह के मुताबिक प्रचार के लिए बनी फिल्मों से लड़ने का महज एक ही तरीका है और इनके खिलाफ बोलना है।
विज्ञापन

2 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बातों को मुखरता से रखने वाले नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर इस समय फिल्म इंडस्ट्री में होने वाली गतिविधियों और बन रही फिल्मों के बारे में बात की है। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने प्रोपेगेंडा फिल्मों के बारे में बात की है। अभिनेता का कहना है कि कट्टरता, प्रोपेगेंडा और दुष्प्रचार फैलाने के लिए बनाई गई फिल्मों से लड़ने का एकमात्र तरीका कलाकारों के माध्यम से बोलना और बदलाव लाने के लिए अपनी आवाज का उपयोग करना है। नसीरुद्दीन शाह ने अफसोस जताते हुए कहा कि एकमात्र समस्या यह है कि बहुत से लोग ऐसा करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ वर्षों से संवेदनशील मुद्दों पर ज्यादा फिल्में बन रही हैं। जहां इन फिल्मों को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं, वहीं देश के बहुत से लोग इन्हें प्रोपेगेंडा फिल्में बता रहे हैं। एक इंटरव्यू में, नसीरुद्दीन शाह ने सिनेमा में चल रहे इस फेज को चिंताजनक बताते हुए कहा कि कैसे यह प्रचार इस्लामोफोबिक है और लोगों द्वारा आलोचना की जा रही है। जब अभिनेता से पूछा गया कि इस समय में एक कलाकार की क्या भूमिका है, नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि वे बोलते हैं और किसी भी चीज का समर्थन नहीं करने का मुद्दा बनाते हैं, जो उनके विश्वदृष्टि के लिए सही नहीं होता है।
Avatar The Way of Water: जेम्स कैमरून ने किया शूटिंग के सीक्रेट्स का खुलासा, पढ़िए समंदर की शूटिंग के सारे राज

4 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : social media
नसीरुद्दीन बोले, 'अपनी आवाज सुनाने के लिए, अगर उसमें कोई वजन है, तो आपको ऐसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहिए, जो आपकी अपनी मान्यताओं से टकराती हों, या कोई भी ऐसा काम, जो आपके विश्वासों से टकराता हो। दुर्भाग्य से बहुत सारे लोगों के साथ ऐसा नहीं है क्योंकि जो आवाज उठाते हैं उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन जिनकी से पड़ता हैं, वे सब डरे हुए हैं। वे सभी जीत की ओर रहना चाहते हैं।' अभिनेता ने यह भी कहा कि कला अकेले इस चीज का उपचार नहीं कर सकती है। वह बोले, 'जवाब देना कला का काम नहीं है। इसके लिए सही सवाल उठाने होंगे। यह एक हद तक ठीक हो सकता है, लेकिन यह कार्रवाई है जो ठीक करती है और यह समय पर निर्भर करता है कि कब कार्रवाई होती है। इससे बिना डरे लड़ना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नसीरुद्दीन शाह को आखिरी बार वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में देखा गया था जिसमें आशिम गुलाटी, अदिति राव हैदरी, ताहा शाह और संध्या मृदुल भी अहम भूमिका में थे। अभिनेता को 'जी 5' पर प्रसारित होने वाली इस वेब सीरीज में मुगल सम्राट अकबर की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। वेब सीरीज का हाल ही में दूसरा सीजन रिलीज हुआ है।
Johnny Depp: बैंड टूर पर नहीं जाएंगे जॉनी डेप, चोटिल हुए अभिनेता को डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें