फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल बड़ी लड़की से शादी कर 12 साल पछताए थे नसीरुद्दीन शाह, जानिए इनसे जुड़े 8 अनसुने किस्से

Sat, 20 Jul 2019 10:09 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Naseeruddin Shah with Manara and Ratna - फोटो : file photo
44 साल पहले नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत 'निशांत' फिल्म से की थी। इस फिल्म में उनका रोल बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे। इसके बाद कई सारी फिल्में की जिसमें 'आक्रोश', 'स्पर्श', 'जुनून', 'मंथन', 'हम पांच', 'चक्र', 'उमराव जान' शामिल है। हिंदी सिनेमाजगत में नसीरुद्दीन अब तक 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। इतने लंबे वक्त में नसीरुद्दीन ने अपनी अदाकारी से लोगों को बांधे रखा है। नसीर की फिल्मी कहानी के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें ऐसी है जिससे लोग अभी तक अंजान है। नसीरुद्दीन शाह 20 जुलाई को 69वां जन्मदिन मनाएंगे। नसीर के जन्मदिन पर जानिए उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें। 
विज्ञापन

2 of 6
Naseeruddin shah - फोटो : file photo
'द ब्राइडल बॉक्स डॉट कॉम' के मुताबिक पहली बात यह है कि नसीर जब 20 साल के थे तब उन्हें अपने से 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी की थी। मनारा को परवीन मुराद के नाम से भी जाना जाता था। परवीन मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की बहन थीं। जब नसीर ने मनारा से शादी करने की ख्वाहिश घर वालों के सामने जताई तो उन्हें पैरेंट्स के गुस्से का सामना करना पड़ा। ऐसा इसलिए क्यों मनारा नसीरुद्दीन से उम्र में 15 साल बड़ी थीं। साथ ही उनकी पहले शादी हो चुकी थी और एक बच्चा भी था। 
विज्ञापन

3 of 6
Naseeruddin Shah - फोटो : file photo
इसके बाद नसीरुद्दीन शाह ने मनारा से शादी कर ली। शादी के एक साल के अंदर ही दोनों के एक बेटी हुई। जिसका नाम हीबा शाह है। हीबा अभी एक साल की हुई थीं कि मनारा और नसीर में अनबन शुरू हो गई और वे अलग रहने लगे। दूसरी बात यह है कि निकाहनामा में दर्ज मेहर की रकम को ना चुका पाने के कारण नसीर मनारा को तलाक नहीं दे पाए। 12 साल तक नसीर मेहर की रकम जुटाते रहे और तब उन्होंने मनारा को तलाक दिया।

4 of 6
Naseeruddin Shah and Ratna Pathak - फोटो : file photo
जबकि मनारा बेटी हीबा के साथ शादी के कुछ सालों बाद ही इरान शिफ्ट कर गई थीं। तीसरी बात यह है कि नसीर ने पत्नी से अलग होने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स किया। उन्होंने अपनी नई जिंदगी शुरू कर दी थी। चौथी बात है कि 1975 में उनकी मुलाकात रत्ना पाठक से हुई। रत्ना उस समय कॉलेज स्टूडेंट थीं। दोनों एक नाटक 'संभोग से संन्यास तक' की रिहर्सल के दौरान मिले थे। यह पहली नजर का पहला प्यार नहीं था। रत्ना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'कुछ दिन तक दोस्त रहने के बाद हम घूमने गए थे।' 
विज्ञापन

5 of 6
Naseeruddin Shah and Ratna - फोटो : file photo
पांचवीं बात है कि नसीरुद्दीन और रत्ना पाठक ने 1982 में बड़ी सादगी के साथ शादी कर ली। नसीर और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं। दोनों का धर्म अलग होने के बावजूद वो 34 साल से साथ हैं। छठी बात है कि बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर असल जिंदगी में करीबी रिश्तेदार है। रत्ना पाठक और सुप्रिया पाठक सगी बहनें हैं। रत्ना पाठक की शादी नसीरुद्दीन शाह से तो वहीं सुप्रिया पाठक की शादी पंकज कपूर से हुई है। पकंज कपूर और नसीरुद्दीन शाह अब तक 10 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
naseeruddin shah - फोटो : file photo
सातवीं बात है कि ज्यादा उम्र होने के बाद भी नसीरुद्दीन शाह ने फिल्मों में बोल्ड सीन देने से कभी परहेज नहीं किया। डर्टी पिक्चर, सात खून माफ, बेगम जान और डेढ़ इश्किया फिल्म में भी लव मेकिंग सीन दिए हैं। आठवीं बात है कि नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया है। उनकी पहली पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा के लिए' थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन ने केमियो किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें