100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके नसीरुद्दीन शाह को कौन नहीं जानता। आज नसीर अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1980 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले नसीर की एक्टिंग का तो हर कोई मुरीद है। फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
2 of 9
नसीरुद्दीन शाह
कम ही लोग हैं जो नसीर की पर्सनल लाइफ के बारे में जानते होंगे। इसलिए आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ किस्से लेकर आए हैं। नसीर की पर्सनल लाइफ बेहद दिलचस्प रही है।
विज्ञापन
3 of 9
नसीरुद्दीन शाह
नसीर जब 20 साल के थे तब उन्हें अपने से 15 साल बड़ी मनारा सिकरी से शादी की थी। मनारा को परवीन मुराद के नाम से भी जाना जाता था। परवीना सुरेखा सीकरी की बहन थीं। जब नसीर ने मनारा से शादी करने की ख्वाहिश घर वालों के सामने जताई तो उन्हें पैरेंट्स के गुस्से का सामना करना पड़ा।
4 of 9
नसीरुद्दीन शाह
क्योंकि मनारा नसीर से उम्र में 15 साल बड़ी थीं। साथ ही उनकी पहले शादी हो चुकी थी ओर एक बच्चा भी था। घर वालों के बहुत मना करने पर भी नसीर नहीं माने। उन्होंने मनारा से शादी कर ली। शादी के एक साल के अंदर ही दोनों के एक बेटी हुई।
विज्ञापन
5 of 9
नसीरुद्दीन शाह
जिसका नाम हीबा शाह है। हीबा अभी एक साल की हुई थीं कि मनारा और नसीर में अनबन शुरू हो गई और वे अलग रहने लगे। लेकिन निकाहनामा में दर्ज मेहर की रकम को ना चुका पाने के कारण नसीर मनारा को तलाक नहीं दे पाए। 1982 तक नसीर मेहर की रकम जुटाते रहे और तब उन्होंने मनारा को तलाक दिया।
विज्ञापन
6 of 9
नसीरुद्दीन शाह
जबकि मनारा बेटी हीबा के साथ शादी के कुछ सालों बाद ही इरान शिफ्ट कर गई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने शाह को कहा था कि वो उनकी बेटी के साथ कोई कॉन्टैक्ट करने की कोशिश ना करें। लेकिन जब हीबा बालिग हुई तो वो अपनी मां को छोड़कर पिता नसीर के पास आकर रहने लगी।
विज्ञापन
7 of 9
नसीरुद्दीन शाह
हीबा ने कभी शादी नहीं की। अब वो अपने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई-बहनों के साथ रहती हैं। नसीर ने पत्नी से अलग होने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स किया।
8 of 9
नसीरुद्दीन शाह
उन्होंने अपनी नई जिंदगी शुरू कर दी थी। 1975 में उनकी मुलाकात रत्ना पाठक से हुई। रत्ना उस समय कॉलेज स्टूडेंट थीं। दोनों एक नाटक 'संभोग से संन्यास तक' की रिहर्सल के दौरान मिले थे। ये पहली नजर का पहला प्यार नहीं था। रत्ना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'कुछ दिन तक दोस्त रहने के बाद हम घूमने गए थे।'
अभी नसीर अपनी पहली शादी के गम से उबरे भी नहीं थे कि उन्हें रत्ना से प्यार हो गया। दोनों ने 1982 में बड़ी सादगी के साथ शादी कर ली। नसीर और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं। दोनों का धर्म अलग होने के बावजूद वो 34 साल से साथ हैं।