पॉपुलर असमिया एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ ने अपने गुड़गांव के घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 26 साल की बिदिशा ने सोमवार की रात को फांसी लगाई थी। बिदिशा गुड़गांव के सेक्टर 43 में एक अपार्टमेंट में रहती थीं।
विज्ञापन
2 of 12
बिदिशा/इंस्टाग्राम
बिदिशा 5 जुलाई को गुड़गांव के इस फ्लैट में शिफ्ट हुई थी। ‘Xanto Xixto Histo Pusto Moha Dusto’ में उन्होंने रूनी का किरदार निभाया था। बिदिशा की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही थी। बिदिशा अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थी।
विज्ञापन
3 of 12
बिदिशा/इंस्टाग्राम
पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, बिदिशा ने अपने पति की वजह से आत्महत्या की। ये शिकायत बिदिशा के पैरेंट्स ने दर्ज कराई है। बिदिशा की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी सोमवार को करीब 5 बजे उससे बात हुई थी। बिदिशा का पति मुंबई में रहता है।
एंकरिंग करते हुए बिदिशा...
4 of 12
बिदिशा/इंस्टाग्राम
मां ने कहा, 'वो काफी परेशान थी। कह रही थी कि पति से तलाक चाहिए। हमने उसे समझाया कि वो इस बारे में शांति से सोचे और अपनी शादी को समय दे। इतना सुनते ही उसने गुस्से में फोन रख दिया था।'
विज्ञापन
5 of 12
बिदिशा/इंस्टाग्राम
इसके बाद बिदिशा की मां ने उसके पति को भी फोन करके कहा था कि वो यहीं आकर बिदिशा के साथ रहे। इसके बाद बिदिशा का फोन लगातार ऑफ जा रहा था। हमें लगा कि शायद वो परेशान है इसलिए फोन ऑफ कर दिया है। लेकिन ये नहीं सोचा था कि वो सुसाइड कर लेगी।
विज्ञापन
6 of 12
बिदिशा/इंस्टाग्राम
बिदिशा के भाई कौशिक ने बताया, 'बिदिशा और निशीत की मुलाकात काम के दौरान एक दिल्ली की कंपनी में हुई थी और पिछले साल अप्रैल में दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन बिदिशा को इसी साल अप्रैल में पता चला कि उसके पति का उसकी ही कलीग के साथ अफेयर है।'
विज्ञापन
7 of 12
बिदिशा/इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं निशीत ने भी ये बात कबूल की थी वो अपनी कलीग से प्यार करता है। जून में दोनों ने फैसला किया था कि वो अपनी शादी को दूसरा मौका देंगे। इसलिए वो दिल्ली शिफ्ट हुए लेकिन निशीत ऑफिस के काम से मुंबई चला और वापस नहीं लौटा।
8 of 12
बिदिशा
बिदिशा का ट्विटर अकाउंट है। जिस पर उन्होंने 9 फरवरी को आखिरी ट्वीट किया था। उनके अकाउंट को देखने से लग रहा है कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। सिर्फ 6-7 ट्वीट किए गए हैं।
Back in (lights, camera) action! #shooting #tvserial pic.twitter.com/MlhaRoQbJe
— Bidisha Bezbaruah (@bidisha_ghy) February 9, 2016
9 of 12
बिदिशा/इंस्टाग्राम
पुलिस ने ही बिदिशा के पैरेंट्स को फोन पर ये जानकारी दी थी कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। बिदिशा के पिता ने बताया, 'साल 2016 में बिदिशा ने गुजरात के रहने वाले निशीत झा से शादी की थी। उसने अपनी मां और क्लोज फ्रेंड को पति के अफेयर के बारे में बताया था।'
The 'mad'ley cohort coming together again! Shall miss it this time. #faraway #longing @queenhazarika @Poran_Jojo
— Bidisha Bezbaruah (@bidisha_ghy) February 13, 2015
10 of 12
बिदिशा/इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं बिदिशा के सास-ससुर भी उसको प्रताड़ित करते थे। इस मामले में बिदिशा के पति को अरेस्ट कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उसकी मौत की खबर सुनकर उनके फ्रेंड्स ने सोशल मीडिया के जरिए हैरानी जताई है।
Bihu at #iimc. #adpr1 #danceismylife pic.twitter.com/jPDnJf51og
— Bidisha Bezbaruah (@bidisha_ghy) March 18, 2014
11 of 12
बिदिशा/इंस्टाग्राम
बिदिशा गुवाहाटी की रहने वाली थीं। उन्होंने IIMC से मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया था। कहा जा रहा था कि बिदिशा ने रणबीर कपूर के साथ 'जग्गा जासूस' में काम किया है। एक डांस में बिदिशा की झलक दिखाई दी है। लेकिन फिल्म की पीआर टीम ने कहा है कि वो फिल्म का हिस्सा नहीं थीं।
बता दें कि सिंगिंग-एक्टिंग के अलावा बिदिशा एक डांसर भी थीं। उन्होंने नेशनल स्टेज पर भी परफॉर्म किया है। वह रेडियो मिर्ची पर मशहूर सिंगर अंगराज महंत (पापोन) के साथ बीहू भी करती थीं।