फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: बोल्ड सीन देने से लेकर 13 साल छोटी अभिनेत्री संग शादी रचाने तक, दिलचस्प रही है नसीरुद्दीन शाह की जिंदगी

Tue, 20 Jul 2021 07:31 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Instagram
20 जुलाई 1950 में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्में दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी सिनेमा में एक लंबा सफर तय किया है। नसीरुद्दीन शाह ने कड़े संघर्ष से अपनी वो पहचान बनाई है कि उनका नाम आज बेहद अदब के साथ लिया जाता है। हिंदी सिनेमा में ऐसे कम ही कलाकार देखने को मिलते हैं जो बढ़ती उम्र के साथ भी हर तरह के रोल निभाने के लिए तैयार हों। वहीं नसीरुद्दीन ने हर तरह के किरदार को जबरदस्त तरीके से निभाया है। नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म 'निशांत' से की थी। इस फिल्म में उनका किरदार छोटा था, लेकिन इसके कारण ही बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उनके लिए अपने दरवाजे खोले थे। उन्हें पहली फिल्म मिलने का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है।

बेहद दिलचस्प है नसीरुद्दीन शाह की जिंदगी

फिल्मों में आने से पहले नसीरुद्दीन शाह की एक गर्लफ्रेंड थी लेकिन उसने ये कहते हुए उनसे ब्रेकअप किया कि वो हीरो की तरह नहीं दिखते हैं। हालांकि हीरो जैसा ना दिखने के कारण ही उन्हें फिल्म 'निशांत' में रोल मिला। नसीर ने पर्दे पर जितने शानदार किरदार निभाए कुछ ऐसी ही रोचक कहानियां उनकी निजी जिंदगी की रहीं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपके बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन फिल्मों का शौक तो रखते ही थे लेकिन फिल्मों में आने की उनकी एक वजह ये भी थी कि वो पढ़ाई से बचना चाहते थे। एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि, 'मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर था, बात बात पर शिक्षकों से थप्पड़ खाता था। उस वक्त मैंने सोचा कि फिल्मों में करियर बनाना चाहिए। पढ़ाई से बचने का ये एकमात्र रास्ता है'। उस वक्त वो महज 11-12 साल के थे। जब उनकी पढ़ाई पूरी हो गई और पिता ने पूछा आगे क्या करना है तब उन्होंने कहा कि मुझे एक्टिंग में ही करियर बनाना है।
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह ने ज्यादा उम्र होने के बाद भी फिल्मों में बोल्ड सीन देने से कभी परहेज नहीं किया। 'डर्टी पिक्चर', 'सात खून माफ', 'बेगम जान' और 'डेढ़ इश्किया' फिल्म में भी उन्होंने लव मेकिंग सीन दिए हैं। पद्म भूषण और पद्म श्री जैसे पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि जिस उम्र में उन्हें कामकाज  छोड़ घर बैठ जाना चाहिए था उस उम्र में उन्हें कुछ ऐसे मौके मिले जो उन्हें अपने पूरे करियर में नहीं मिले। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह को फिल्म 'स्पर्श', 'पार' और 'इकबाल' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं वो पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उनकी पहली पाकिस्तानी फिल्म खुदा के लिए थी इसमें वो कैमियो रोल में नजर आए थे।

4 of 5
रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह की निजी जिंदगी की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री रत्ना पाठक से शादी की है। वो उम्र में उनसे करीब 13 साल छोटी हैं।  हालांकि प्यार के लिए उम्र का ये फासला कभी मायने नहीं रखता। रत्ना और नसीर की पहली मुलाकात 1975 में हुई थी। दोनों पहली बार एक प्ले के लिए मिले थे। इस प्ले का नाम था 'संभोग से संन्यास तक' जिसका निर्देशन सत्यदेव दुबे कर रहे थे। हालांकि दोनों के लिए मिलते ही प्यार कर लेना और फिर शादी के बंधन में बंध जाना आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह
दरअसल नसीरुद्दीन जब 20 साल के थे तब उन्हें अपने से 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी की थी। मनारा को परवीन मुराद के नाम से भी जाना जाता था। परवीन मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की बहन थीं। हालांकि मनारा संग उनका रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था। उसी वक्त जब रत्ना से उनकी मुलाकात हुई तो दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। नसीरुद्दीन ने मनारा को तलाक नहीं दिया था और वो रत्ना संग लिव इन में रहने लगे थे। मनारा से तलाक के बाद उन्होंने रत्ना पाठक के साथ शादी कर ली थी। नसीर और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं। वहीं नसीर और मनारा की बेटी हीबा भी उनके साथ ही रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें