माधुरी और नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन की मुलाकात थियेटर में नाटक के दौरान हुई थी। दोनों का फिल्मों के प्रति लगाव दोनों को एक दूसरे के करीब ले आया जिसके बाद साल 1982 में दोनों ने शादी रचा ली। रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह की दूसरी पत्नी हैं। नसीरुद्दीन शाह ने ज्यादा उम्र होने के बाद भी फिल्मों में बोल्ड सीन देने से कभी परहेज नहीं किया। डर्टी पिक्चर, सात खून माफ, बेगम जान और डेढ़ इश्किया फिल्म में भी उन्होंने लव मेकिंग सीन दिए हैं।