फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता महेश भट्ट पर लग रहे आरोपों के बीच आलिया भट्ट ने साधा कंगना रनौत पर निशाना, कहा- 'सच तो सच होता है..'

Mon, 20 Jul 2020 12:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, कंगना रनौत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरू हो गई है। इस बहस में करण जौहर, सलमान खान, महेश भट्ट के साथ ही और भी कई लोगों पर निशाना साधा जा रहा है। हालांकि इन सभी में अब तक इस मामले पर किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt, Mahesh Bhatt - फोटो : social media
हालांकि पिता महेश भट्ट के ऊपर निशाना साधे जाने से लगता है अभिनेत्री आलिया भट्ट नाराज हो गई हैं। तभी तो आलिया ने इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह दिया है। दरअसल हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कुछ खुलासे किए। इस दौरान कंगना ने निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
अब कंगना की बातों पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ऐसा कुछ लिखा है जिसे देखकर लग रहा है कि उन्होंने कंगना की बातों का जवाब दिया है। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें लिखा है 'सच तो सच होता है।'

4 of 5
kangana ranaut, alia bhatt - फोटो : social media
आलिया ने जो पोस्ट साझा किया है उसमें लिखा है, 'सच तो सच होता है, भले ही कोई इस पर विश्वास न करे। झूठ, झूठ होता है, भले ही हर कोई इस पर विश्वास करे।' आलिया के इस पोस्ट को कंगना के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कंगना ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ एक साजिश रची गई ताकि उनके मनोबल को तोड़ा जा सके और उनके करियर को तबाह किया जा सके। जिसके चलते डिप्रेशन में आकर उन्होंने ये कदम उठाया।

पढ़ें: साइबर बुलिंग के खिलाफ एकजुट हुआ बॉलीवुड, सोनम कपूर से लेकर दीया मिर्जा तक ने कहा- Enough is Enough!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें