Anupam Kher With PM Modi
- फोटो : twitter
एक वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए नसीरूद्दीन खान ने सोशल मीडिया पर अनुपम खेर के विचारों को लेकर बड़ी बात बोली। उन्होंने कहा था कि,'मैं ट्विटर पर नहीं हूं। अनुपम खेर जैसे लोग बहुत बोलते हैं। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वह एक मसखरा और चापलूस हैं। एनएसडी और एफटीआईआई में उनके समकालीन रहे लोग उनके चापलूस स्वभाव के बारे में बता सकते हैं। ये उनके खून में है, और हम उनकी मदद नहीं कर सकते हैं। वहीं बाकी लोग जो इसका विरोध कर रहे हैं उनको सोच लेना चाहिए कि उनको क्या कहना है। वहीं हमें हमारी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताने की जरूरत नहीं है, हम हमारी जिम्मेदारियां जानते हैं।' इसके बाद अनुपम खेर के एक वीडियो साझा कर कहा- अगर आप दिलीप कुमार को, अमिताभ बच्चन को, राजेश खन्ना को, शाहरुख खान को, विराट कोहली को दोषपूर्ण बता सकते हैं, उनकी आलोचना कर सकते हैं, तो मुझे विश्वास है कि मैं बढ़िया लोगों में शामिल हूं।