बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
विज्ञापन
2 of 6
भूमि पेडनेकर के साथ दुर्गावती की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दुर्गावती की शूटिंग हुई शुरू
भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म दुर्गावती की शूटिंग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में भूमि पेडनेकर नजर आ रही हैं। बता दें कि दुर्गावती का डायरेक्शन अशोक कर रहे हैं। वहीं फिल्म का प्रोडक्शन विक्रम मल्होत्रा, भूषण कुमार कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म की घोषणा पिछले साल नवंबर में की गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
Malang
- फोटो : amar ujala
मलंग का गाना 'हमराह' रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर स्टारर फिल्म मलंग का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने में एक बार फिर से आदित्य और दिशा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में दोनों स्काई डाइविंग, सब विंग, वाटर काइटसर्फिंग, राइडिंग क्वाडबाइक्स आदि जैसे बहुत सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
4 of 6
varun, shraddha
- फोटो : social media
टीम के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे वरुण और श्रद्धा
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फिल्म की कास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। इस बीच दिल्ली आए वरुण और श्रद्धा टीम के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर वरुण और श्रद्धा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
priyanka chopra
- फोटो : insatgram
मनीष मल्होत्रा को प्रियंका ने किया इग्नोर
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा किसी अवॉर्ड समारोह में नजर आ रही है। इस अवॉर्ड इवेंट के दौरान वो एक एक करके सभी से मिलती हैं लेकिन मनीष मल्होत्रा से नहीं मिलती। हालांकि प्रियंका ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह तो किसी को भी नहीं पता लेकिन प्रियंका और मनीष हकीकत में काफी अच्छे दोस्त हैं।
स्ट्रीट डांसर 3डी' की कास्ट ने बाबा जैक्सन के साथ किया डांस
कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक शख्स माइकल जैक्सन के गाने पर डांस करता नजर आ रहा था। इस शख्स का अकाउंट बाबा जैक्सन के नाम से है। बाबा जैक्सन के वीडियो पर ऋतिक रोशन से लेकर रेमो तक ने रिएक्ट किया था। ऐसे में अब स्ट्रीट डांसर 3डी की टीम ने बाबा जैक्सन के साथ डांस किया है।