चाहे कैसा भी किरदार क्यों न हो नसीरुद्दीन शाह का अभिनय उस किरदार में जान फूंक देता है। गंभीर रोल हो, खलनायक की भूमिका हो या फिर रोमांटिक किरदार, नसीरुद्दीन ने हर बार दर्शकों का दिल जीता है। आइए, जानते हैं उनकी कुछ खास फिल्मों के बारे में, जहां उन्होंने रोमांटिक किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया।