फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: 13 साल की हुईं महेश बाबू की बेटी सितारा, एक्टर ने शेयर की खास तस्वीर; प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

Sun, 20 Jul 2025 11:51 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahesh Babu Daughter Sitara Birthday: महेश बाबू की बेटी सितारा आज पूरे 13 साल की हो गई है। आज उनके जन्मदिन पर एक्टर ने खासतौर एक प्यारी तस्वीर शेयर की और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा....
विज्ञापन
1 of 6
बेटी सितारा के साथ महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
साउथ अभिनेता महेश बाबू की बिटिया रानी सितारा का आज 13वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर महेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
महेश का पोस्ट
महेश बाबू ने आज सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर करते हुए बेटी सितारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। इस पोस्ट में महेश अपनी बेटी सितारा के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वहीं सिराता मजाकिया अंदाज में किसी को चिढ़ाती नजर आ रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ महेश ने कैप्शन में लिखा, 'और बस यूं ही... वो किशोरी हो गई! जन्मदिन मुबारक हो सितारा। हमेशा मेरे जीवन को रोशन करते रहो। तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@namratashirodkar, urstrulymahesh
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
अपनी बेटी सितारा के जन्मदिन पर महेश बाबू की इस शानदार पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक सितारा', वहीं एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी सितारा', एक और फैन ने लिखा, 'सितारा को आपके भाई प्रशंसक की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' 

4 of 6
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
महेश और नम्रता की पर्सनल लाइफ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने 10 फरवरी 2005 को शादी की थी। उनकी शादी से पहले, वे लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में थे। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा जिसका नाम गौतम, जिसका जन्म 2006 में हुआ था और एक बेटी सितारा, जिसका जन्म 20 जुलाई, 2012 में हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका-महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ अभिनेता महेश बाबू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसका निर्देशक एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा शिरोडकर और सितारा - फोटो : इंस्टाग्राम@shilpashirodkar73
शिल्पा शिरोडकर ने भी दी बधाई
नम्रता शिरोडकर की बहन और सितारा की मौसी शिल्पा शिरोडकर ने भी सितारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी सीतारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आखिरकार एक किशोरी और मुझे तुम पर बहुत बहुत गर्व है। चमकती रहो और मुस्कुराती रहो। तुम्हें पता है ना शिल्पा मम्मा तुमसे बहुत प्यार करती हैं।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें