फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगिस से लेकर अनुष्का शेट्टी तक, ये अभिनेत्रियां निभा चुकी हैं उम्र में अपने से बड़े अभिनेता की मां का रोल

Wed, 31 Mar 2021 12:50 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नरगिस, अनुष्का शेट्टी, शेफाली शाह, रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : नरगिस, अनुष्का शेट्टी, शेफाली शाह
हिंदी फिल्मों में अक्सर देखने को मिला है कि एक्टर के मां या पिता का किरदार ऐसे अभिनेताओं को भी मिल जाता है जो उम्र में उनसे काफी छोटे होते हैं। कई ऐसे उदाहरण चर्चा में रहे हैं जब अभिनेत्रियों ने उन अभिनेताओं की मां की भूमिका निभाई जो उनसे उम्र में बड़े थे। आइए नजर डालते हैं हर समय की ऐसी ही अभिनेत्रियों पर जिन्होंने पर्दे पर उम्र में बड़े अभिनेताओं की मां की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 7
मदर इंडिया - फोटो : social media

नरगिस
1957 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' को कौन भूल सकता है। इस फिल्म में नरगिस सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की मां बनी थीं। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त और नरगिस का जन्म 1929 में हुआ था यानी तीनों की उम्र में कोई फर्क नहीं था। फिर भी नरगिस ने मदर इंडिया में दोनों की मां की भूमिका निभाई।

विज्ञापन

3 of 7
'वास्तव' मूवी के एक सीन में संजय दत्त और रीमा लागू
रीमा लागू
अभिनेत्री रीमा लागू ने कई फिल्मों में मां का किरदार निभा चुकी हैं। वहीं वास्तव में भी वो संजय दत्त की मां के रोल में थीं। लेकिन दोनों की उम्र में केवल 1 साल का ही अंतर था।

4 of 7
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai
शेफाली शाह
साल 2005 में आई फिल्म 'वक्त - रेस अगेंस्ट टाइम' में शेफाली शाह ने अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाया था। हालांकि शेफाली उस वक्त केवल 33 साल की थीं जबकि अक्षय कुमार की उम्र 38 साल थी। 
विज्ञापन

5 of 7
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी 
तमिल फिल्म मूंदरू मुदिचु में रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था। श्रीदेवी रजनीकांत से 15 साल छोटी थीं।
विज्ञापन

6 of 7
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहिणी हट्टंगड़ी
फिल्म 'अग्निपथ' में रोहिणी हटांगड़े ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। जबकि असल में रोहिणी अमिताभ से काफी छोटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शेट्टी
बाहुबली फिल्म की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी ने भी इस फिल्म में प्रभास की मां का किरदार निभाया है। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनुष्का 36 साल की थीं और प्रभास की उम्र 38 साल के। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें