फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: एक हादसे ने बदल दी थी नरगिस की जिंदगी, राज कपूर को छोड़ सुनील दत्त से की थी शादी

Wed, 31 Mar 2021 08:52 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नरगिस, राज कपूर और सुनील दत्त
फिल्मी सितारों के बीच शूटिंग सेट पर प्यार होना आम बात है। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हुए हैं, जिन्हें फिल्म सेट पर प्यार हुआ है। आज हम बात कर रहे हैं अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस की। नरगिस और सुनील दत्त के बीच एक फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। लेकिन ये बेहद कम लोग जानते हैं कि नरगिस सुनील दत्त से पहले अभिनेता राज कपूर के प्यार में पागल थीं। राज कपूर शादीशुदा थे लेकिन नरगिस उन्हें इस कदर चाहती थीं कि उनकी दूसरी पत्नी बनने को तैयार थीं। फिर कुछ ऐसा हुआ कि नरगिस ने सुनील दत्त का हाथ थाम लिया। तो आज हम बताने जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नरगिस ने राज कपूर का साथ छोड़कर सुनील दत्त का हाथ थाम लिया था।
विज्ञापन

2 of 7
नरगिस और राज कपूर
उस वक्त नरगिस और राज कपूर के लव अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। राज कपूर उस समय शादीशुदा थे और ये बात नरगिस अच्छे से जानती थी। नरगिस को इस बात का पता होने के बाद भी उन्होंने आरके प्रोडक्शन की सारी फिल्में साइन कर ली थी। वो राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने के लिए भी तैयार हो गई थी। लेकिन राज कपूर ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
राज कपूर और नरगिस
नरगिस राज कपूर की इस बात से पूरी तरह से टूट चुकी थी और वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद उनकी जिंदगी में आये सुनील दत्त। वैसे तो सुनील दत्त नरगिस के काफी अच्छे दोस्त थे लेकिन उन्हें नरगिस से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। हालाकि, उन्होंने इस बात को नरगिस से कभी कहा नहीं।

4 of 7
सुनील दत्त और नरगिस
कहते है कि दोनों की मुलाकात पहली बार उस समय हुई जिस वक्त सुनील दत्त सीलोन रेडियो में बतौर रेडियो जौकी के तौर पर काम किया करते थे। यहीं पर ही उन्हें नरगिस का इंटरव्यू लेने का काम सौंपा गया था। एक्टर सुनील दत्त का उस समय एक्टिंग से कोई लेना देना नहीं था। वहीं, नरगिस एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर लोगों के दिलों पर राज कर रही थीं। जब सुनील दत्त ने नरगिस को पहली बार देखा, तो वो उनसे एक भी सवाल नहीं पूछ पाए। उनके इस बर्ताव के चलते उनकी नौकरी भी जाते-जाते बची थी।
विज्ञापन

5 of 7
सुनील दत्त और नरगिस
इसके बाद सुनील दत्त और नरगिस की मुलाकात फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर हुई। महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त और नरगिस साथ काम कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक घटना घटी, जिसने इन दोनों को हमेशा के लिए एक दूसरे के करीब ला दिया था।
विज्ञापन

6 of 7
सुनील दत्त और नरगिस
फिल्म 'मदर इंडिया' के एक सीन को शूट करने के लिए चारों ओर पुआल बिछाए गए थे। सीन को फिल्माने के लिए उनमें आग लगाई गई। आग धीरे-धीरे तेज हो गई, जिसमें नरगिस फंस गईं। उस वक्त अपनी जान की परवाह किए बगैर सुनील दत्त, नरगिस को बचाने के लिए उस आग में कूद पड़े। वो इस हादसे में बूरी तरह से घायल हो गए थे। वो इतनी बुरी तरह से जल चुके थे कि बार-बार बेहोश हो रहे थे। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहां नरगिस ने दिन रात उनकी देखभाल की। इस घटना के बाद नरगिस और सुनील दत्त ने एक दूसरे के नाम खत लिखकर अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुनील दत्त, नरगिस, संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त
इसके बाद नरगिस और सुनील दत्त ने साल 1958 में शादी कर ली थी। इस कपल के तीन बच्चे हुए, जिनका नाम संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त है। शादी के कुछ वक्त बाद एक इंटरव्यू में सुनील दत्त से पूछा गया था कि वो कैसे नरगिस के प्यार में पड़े। तब उन्होंने बताया था कि मैंने उन्हें हमेशा एक ऐसे  इंसान और महिला के रूप में पाया जो मेरे परिवार की देखभाल करना जानती है। मैंने अपनी पत्नी में करुणा और समझदारी पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें