ऐसा लगता है चोपड़ा हाउस में जल्द शहनाई गूंजने वाली है। खबर है कि जल्द उदय चोपड़ा अपनी लिव-इन पार्टनर से शादी करने जा रहे हैं। उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी भले ही कोई फिल्म ना कर रहे हों लेकिन चर्चा में लगातार बने रहते हैं। कभी उनके ब्रेकअप की तो कभी उनके पैचअप की खबरें आती रहती हैं।
पढ़ें: नरगिस फाखरी का सिंगिंग डेब्यू 'हैबिटां बिगाड़ दी' रिलीज
विज्ञापन
2 of 5
uday, nargis
- फोटो : uday, nargis
मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी के बीच पैचअप हो गया है और अब दोनों साथ ही रह रहे हैं। नरगिस यश चोपड़ा के बंगले में शिफ्ट हो गई हैं और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 5
uday, nargis
- फोटो : uday, nargis
इससे पहले दोनों ने दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। बाद में साल 2014 में नरगिस और उदय चोपड़ा के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया कि ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद नरगिस न्यूयॉर्क जाकर रहने लगीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं है।
4 of 5
नरगिस फाखरी
चोपड़ा परिवार के एक नजदीकी सदस्य का कहना है कि दोनों हर हाल में शादी करेंगे। अगले साल तक दोनों की शादी हो सकती है। उदय चोपड़ा तो पहले से ही शादी के लिए तैयार हैं लेकिन नरगिस के कन्फ्यूजन की वजह से शादी टलती रही। अगर इन दोनों की शादी हो जाती है तो नरगिस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की देवरानी होंगी।
खबर है कि उदय चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा दोनों की शादी के लिए तैयार हैं। उदय अपनी मां की अनुमति के बगैर शादी नहीं करना चाहते। चोपड़ा परिवार का बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है।