फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nargis Dutt Photos: नरगिस की खूबसूरती का दीवाना था पूरा जमाना, इन 10 तस्वीरों में देखें अभिनेत्री की अदाएं

Tue, 03 May 2022 01:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस की आज पुण्यतिथि हैं। नरगिस ने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'मदर इंडिया', 'श्री 420', 'चोरी-चोरी', 'अंदाज', 'आवारा', 'बरसात', 'आग' समेत कई शानदार फिल्में शामिल हैं। अभिनेत्री लगभग तीन दशक तक हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहीं। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि नरगिस अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं। अभिनेत्री की खूबसूरत तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। आइए आपको उनकी 10 दमदार तस्वीरें दिखाते हैं।   
विज्ञापन

2 of 10
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस का जन्म 1 जून 1929 को कोलकाता में हुआ था। अभिनेत्री के पिता मोहन चन्द उत्तम चन्द या मोहन बाबू थे लेकिन उन्होंने इस्लाम अपनाकर अब्दुल राशिद बन गए थे। नरगिस का असली नाम फ़ातिमा रशिद है।  
विज्ञापन

3 of 10
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। जब उन्होंने सिनेमा में कदम रखा था तब वह महज पांच साल की थीं। अभिनेत्री की पहली फिल्म 'तलाश-ए-हक' थी। इस फिल्म में नरगिस के काम को पसंद किया गया था। 

4 of 10
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस पहली बार बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में फिल्म 'तमन्ना' में नजर आई थीं। यह फिल्म 1942 में रिलीज हुई। इसके बाद अभिनेत्री ने तीन दशक तक सिनेमा में काम किया और अपनी एक अलग छाप छोड़ीं।  
विज्ञापन

5 of 10
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी पॉपुलर थीं। अभिनेत्री हर तरह के आउटफिट में अच्छी लगती थीं। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने ब्लैक आउटफिट पहना है। सिंपल अंदाज में भी नरगिस काफी सुंदर लग रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस की अधिक्तर तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की कुछ कलर्ड तस्वीरें भी मौजूद हैं, जिसमें से एक ये भी है। इस तस्वीर में अभिनेत्री में साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
विज्ञापन

7 of 10
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में नरगिस ने पैंट और शर्ट पहनी हुई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नरगिस में दोनों हाथ पैंट की पॉकेट में डाल रखे हैं और अपना चेहरा ऊपर की ओर किया हुआ है। इस तस्वीर में नरगिस का अंदाज काफी अट्रैक्टिव हैं।  

8 of 10
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस अपनी शानदार फिल्में, खूबसूरती के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही थीं। हर कोई जानता है कि अभिनेत्री ने सुनील दत्त से शादी की। लेकिन ये भी सच है कि नरगिस प्यार राज कपूर से करती थीं। 

9 of 10
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस और राजकपूर एक समय पर बॉलीवुड के पावर कपल हुआ करते थे। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। दोनों ने एक साथ 16 फिल्मों में साथ काम किया। लेकिन राज कपूर पहले से शादीशुदा थे, जिस वजह से ही नरगिस और राजकपूर अलग हो गए। 
विज्ञापन

10 of 10
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस और सुनील दत्त की लव स्टोरी फिल्म मदर इंडिया के सेट पर शुरू हुई। दोनों ने 11 मार्च 1958 को शादी कर ली। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। नरगिस और सुनील दत्त का साथ 23 साल का रहा। 3 मई 1981 को नरगिस की कैंसर से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें