फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने को तैयार थीं नरगिस, सुनील दत्त ने ऐसे जीता था दिल

Fri, 03 May 2019 11:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Raj Kapoor, Nargis, Sunil Dutt - फोटो : social media
सुनील दत्त और नरगिस का प्यार किसी से छिपा नहीं रहा। दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कब हुई और फिर कैसे नरगिस सुनील दत्त की जिंदगी का हिस्सा बनीं, इस बारे में काफी आज भी लोगों की दिलचस्पी है। दोनों की प्यार की कहानी फिल्मी स्टाइल में शुरू हुई थी, चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे हुआ दोनों का मिलन...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sunil dutt
मशहूर एक्टर सुनील दत्त पाकिस्तान के झेलम प्रांत में पैदा हुए थे। उन्होंने 5 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया। इसके बाद उनका पूरा परिवार भारत आ गया। सुनील दत्त ने जिंदगी के कई साल हरियाणा में बिताए। एक्टर बनने का सपना लिए सुनील दत्त साल 1955 में मुंबई आ गए लेकिन यहां जिंदगी इतनी आसान नहीं थी। अपना गुजारा करने के लिए सुनील दत्त ने बस कंडक्टर की नौकरी पकड़ ली। वो बंबई में नाई और टेलर के साथ रहा करते थे।
विज्ञापन

3 of 6
Sunil Dutt, Nargis - फोटो : social media
शुरुआत में सुनील दत्त ने रेडियो सिलोन में काम करना शुरू किया। यही वो जगह थी जहां उनकी मुलाकात उनकी पत्नी नरगिस से हुई थी। सुनील नरगिस के काफी बड़े फैन थे। उन्हें नरगिस का इंटरव्यू लेना था लेकिन जैसे ही नरगिस उनके सामने आईं सुनील सब कुछ भूल गए। नरगिस के सामने उनके मुंह से एक शब्द नहीं मिला जिसके बाद इंटरव्यू कैंसिल करना पड़ा।

4 of 6
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
उस वक्त राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी रील लाइफ से रियल लाइफ तक पहुंच चुकी थी लेकिन राज कपूर पहले से शादीशुदा थे फिर भी नरगिस ने आरके प्रोडक्शंस की फिल्में साइन करना जारी रखा। नरगिस राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने के लिए भी तैयार थीं लेकिन राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और उन्हें अकेला छोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 6
nargis
'मदर इंडिया' फिल्म में नरगिस ने राधा का रोल निभाया था, वहीं सुनील दत्त राधा के बेटे बिरजू बने थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान नरगिस को सुनील दत्त से मोहब्बत हुई थी। हुआ यूं था कि एक सीन के दौरान सेट पर आग लग गई थी और नरगिस उसमें फंस गईं। सुनील की आंखों के सामने उनकी मोहब्बत तकलीफ में थी। वो एक हीरो की तरह आग में कूदे और नरगिस की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरगिस-सुनील दत्त
नरगिस उस वक्त राज कपूर से अपने रिश्ते के टूटने का गम मना रही थीं। ऐसे में सुनील की इस बहादुरी ने उनका दिल जीत लिया। दोनों ने फिल्म की रिलीज के अगले ही साल 1958 में शादी कर ली। शादी के बाद ही सुनील दत्त का फिल्मों में सुनहरा दौर शुरू हुआ। उन्होंने 'सुजाता' और 'साधना' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें