फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नीता अंबानी से रजनीकांत समेत पहुंचे ये सितारे

Thu, 30 May 2019 07:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
oath - फोटो : Twitter
लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य शपथ ग्रहण कर रहे हैं। इस खास मौके पर बिम्सटेक में शामिल देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हो रहा है। बॉलीवुड से भी कई सितारे इस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

2 of 12
narendra Modi Swearing In - फोटो : Twitter
जितेन्द्र भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा- देश सुरक्षित हाथों में है। यह समय ऐतिहासिक होने वाला है।

 
विज्ञापन

3 of 12
aasha - फोटो : Twitter
पीएम मोदी के शपथ समारोह में आशा भोसले भी पहुंची। गौरतलब है कि उम्र के इस पड़ाव में आशा काफी कम मौकों पर नजर आती हैं। 

 

4 of 12
नीता और मुकेश अंबानी - फोटो : Twitter
नीता मुकेश अंबानी भी शपथ समारोह का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन

5 of 12
कंगना - फोटो : Twitter
पीएम मोदी के शपथ समारोह में कंगना रनौत भी पहुंचीं। इवेंट में पहुंची कंगना का लुक एक दम देसी नजर आया। साड़ी में पहुंची कंगना ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

6 of 12
करण जौहर - फोटो : Twitter
पीएम मोदी के शपथ समारोह में करण जौहर भी पहुंचे। काले रंग के कुर्ते पैजामे में करण जौहर बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 12
Smriti irani - फोटो : Twitter
स्मृति ईरानी इस मौके पर लाल रंग की साड़ी पहने नजर आईं।

8 of 12
मालिनी अवस्थी - फोटो : Twitter
मालिनी अवस्थी भी इस मौके पर नजर आईं।

9 of 12
करण जौहर - फोटो : Twitter
सितारों के साथ करण जौहर की सेल्फी।

10 of 12
रजनीकांत - फोटो : Twitter
इस समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत ने भी शिरकत की।

11 of 12
bollywood celebs - फोटो : Twitter
पीएम मोदी के शपथ समारोह में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की। इस लिस्ट में कंगना रनौत, करण जौहर, रजनीकांत, शाहिद कपूर, राकेश ओम प्रकाश मेहरा और सुशांत सिंह राजपूत शामिल रहे।
विज्ञापन

12 of 12
bollywood celebs - फोटो : Twitter
शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत को लेकर पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें