नक्श लायलपुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
आपके डैडी ने उस दौर के मदन मोहन, ख्यम साहब,जयदेव,नौशाद, रविंद्र जैन जैसे कई सर्वश्रेष्ट संगीतकारों के साथ काम किया, किसके साथ उनकी ट्यूनिक सबसे ज्यादा अच्छी रही?
डैडी की ट्यूनिंग सबके साथ अच्छी थी, जैसा कि मैंने पहले कहा कि डैडी को मीटर की बहुत अच्छी समझ थी,इसलिए उन्होंने सबके साथ अच्छा काम किया चाहे हो रोशन लाल हो, भगत राम, मदन मोहन, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, आर डी बर्मन, कल्याण जी आनंद जी, शंकर जयकिशन, खय्याम साहब और जयदेव। खय्याम साहब और जयदेव साहब के साथ तो डैडी ने बहुत काम किया। उस दौर के जितने भी संगीतकार थे डैडी ने सबके साथ काम किया। उन्होंने लगभग 145 संगीतकारों के साथ काम किया।