फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति राव हैदरी की एक और फिल्म चली सीधे ओटीटी की तरफ, दिल राजू ने बताईं फिल्म की खास बातें

Thu, 20 Aug 2020 05:50 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'वी' - फोटो : ट्विटर
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की मलयालम फिल्म 'सुफियुम सुजातायुम' के बाद अब उनकी एक और तेलुगू फिल्म 'वी' ने ओटीटी की राह पकड़ ली है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें नानी, सुधीर बाबू, निवेथा थॉमस (Nivetha Thomas) और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में है। यह एक पुलिस वाले और एक क्राइम राइटर के प्यार की कहानी है। इन दोनों की जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा होता है। लेकिन, उतार चढ़ाव आना तब शुरू होते हैं जब एक हत्यारा उन्हें एक पहेली सुलझाने की चुनौती देता है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'वी' - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस के देश में दस्तक देने के बाद लागू हुआ लॉकडाउन तो समाप्त हो चुका है लेकिन सिनेमाघरों पर ताले अभी भी लटके हुए हैं। इस वजह से फिल्में सीधे ओटीटी की राह पकड़ रही हैं। इस फिल्म का भी वही हाल हुआ है। यह फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी। लेकिन, कोरोना ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 5 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'वी' - फोटो : ट्विटर
फिल्म के मुख्य अभिनेता नानी इस फिल्म में पहली बार एक विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया, 'मुझे एक्शन थ्रिलर फिल्में देखना व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत पसंद है। और यह फिल्म भी वैसा ही कुछ दिखाने वाली है। मेरे और सुधीर बाबू के किरदारों के बीच में एक चूहे बिल्ली का खेल इस फिल्म में मुझे सबसे ज्यादा पसंद आया।'

4 of 5
दिल राजू - फोटो : ट्विटर
इस फिल्म का निर्माण जाने-माने निर्देशक दिल राजू ने किया है। उन्होंने कहा, 'हम अपनी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करके बहुत रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह एक एक्शन पैक्ड थ्रिलर फिल्म है जिसमें नानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ कुछ दूसरे हुनरमंद कलाकार जैसे; सुधीर बाबू, निवेथा थॉमस और अदिति राव हैदरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। हमें भरोसा है कि ओटीटी पर रिलीज होकर यह फिल्म भाषाओं की सीमाओं को तोड़ेगी और दर्शक भी इसे खूब पसंद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
अदिति इसके अलावा रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म 'द गर्ल आन द ट्रेन' में भी परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आने वाली हैं। हिंदी सिनेमा से अदिति के पास लगातार प्रस्ताव आते रहते हैं लेकिन अदिति अब सिर्फ वही फिल्में कर रही हैं, जिनमें उनकी भूमिका के इर्द गिर्द ही फिल्म की कहानी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें