फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उठी बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' को बैन करने की मांग, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Thu, 20 Aug 2020 04:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आश्रम - फोटो : ट्विटर
प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बॉबी देओल की इस वेब सीरीज पर  धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बता कर बैन करने की मांग की जा रही है। बुधवार को ट्विटर पर #BanAashramWebSeries ट्रेंड करने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
आश्रम - फोटो : ट्विटर
यह वेब सीरीज लाखों लोगों के अंध विश्वास को उजागर करती हैं जिनकी स्वयं घोषित गुरुओं पर अपार आस्था है।लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि आजकल सभी फिल्में धर्म विशेष को टारगेट करके बनाई जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड के उसी घिसे-पिटे ढर्रे पर चलते हुए ‘आश्रम’ की कहानी में कुछ राजनेताओं की एंट्री होती है और बाबा के बारे में राजनीतिक हलकों में चर्चा होती है। बाबा के डायलॉग 'मैं उपदेश नहीं, संदेश देता हूं  शांति का' के जरिए उसे डरावना दिखाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
आश्रम - फोटो : ट्विटर
एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं ऐसी घटिया फिल्म का बहिष्कार करती हूं। सरकार से मांग करती हूं कि इसे तत्काल बैन किया जाना चाहिए। यह स्पष्ट होता है कि इस फिल्म को साधु-संतों को बदनाम करने के लिए बनाया गया है। इसपर प्रतिबंध लगना चाहिए तथा सीरीज के निर्माता पर उचित कार्रवाई हो।

4 of 5
आश्रम - फोटो : ट्विटर
प्रकाश झा की बनाई वेब सीरीज 28 अगस्त को  एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है।  बॉबी देओल (Bobby Deol) 'आश्रम' सीरीज में 'काशीपुर वाले बाबा निराला' के रूप में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।  यह काल्पनिक कहानी है और संकेत करती है कि क्या यह वास्तव में विश्वास और आस्था का स्थान है?  कुछ दिन पहले ही इस सीरीज की रिलीज डेट का एलान हुआ और बॉबी देओल ने इस बारे में एक ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी देओल को उनके करियर के शुरुआती दौर में बड़े परदे पर काफी लोकप्रियता मिली और उन्होंने ‘बरसात’, ‘सोल्जर’ जैसी कई हिट फिल्में भी दीं। फिल्म दिल्लगी के बाद से उनका करियर लड़खड़ाया। और, धीरे धीरे वह फिल्मों से दूर होते गए।हालांकि अब बॉबी बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें