ओम पुरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक 'पुरी बातें' नाम के इस चैनल की शुरुआत उनके बेटे ईशान एक चार मिनट की फिल्म रिलीज करके करेंगे जोकि ओम पुरी पर ही आधारित होगी। नंदिता पुरी ने इस बारे में बताया, 'ओम पुरी अपने समय के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक रहे हैं। इसलिए, ओम पुरी फाउंडेशन की तरफ से शुरू किए जा रहे इस प्रोग्राम को पूरे साल चलाया जाएगा। सिर्फ भारत में ही नहीं, इस प्रोग्राम को हम कांन्स, लंदन और पंजाब के भी एक फेस्टिवल में ले जाएंगे। इसके लिए कई प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें कई संस्थाएं हिस्सा लेंगी।'