फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मंटो' को भारत में सता रहा है दिन-रात बस यही डर, नंदिता दास पर बन सकता है कैंची चलाने का दवाब

Sun, 10 Jun 2018 07:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंटो स्टार कास्ट
निर्देशक नंदिता दास की फिल्म 'मंटो' को डर है कि उसे सेंसर बोर्ड में उलझनों का सामना करना पड़ेगा। इस साल कान फेस्टिवल में 'मंटो' को भारतीय फिल्म के रूप में चुना गया था परंतु सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म को खास तवज्जो नहीं दी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन, नंदिता दास - फोटो : File Pic
कान में नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर इस फिल्म ने विदेशी खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया मगर भारतीय खेमे के दर्शकों को फिल्म खास पसंद नहीं आई। अब फिल्म से सूत्र बता रहे हैं कि निर्माता-निर्देशक को डर है कि भारतीय सेंसर बोर्ड में 'मंटो' मुश्किल में पड़ सकती है क्योंकि इसका मुख्य मुद्दा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
manto
कुछ दृश्य तथा संवाद बोर्ड में बैठे लोगों को नागवार गुजर सकते हैं। बीते कुछ वर्षों में देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ऐसा मुद्दा रहा है, जिस पर काफी विवाद हुए हैं। 

 

4 of 5
manto
कई साहित्यकारों और फिल्मकारों ने सरकारी पुरस्कार तक लौटाए। ऐसे में विवादों से बचने के लिए नंदिता दास खुद फिल्म को अपनी तरफ से सेंसर करने में जुट गई हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nandita das
नंदिता दास नहीं चाहतीं कि सेंसर अनावश्यक कट दर्ज करके उन पर दबाव बनाए। फिल्म की भारत में रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें