फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता मामले पर जवाब देने से बच रहे नाना पाटेकर, कैंसिल कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Mon, 08 Oct 2018 10:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tanushree dutta
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तनुश्री तबीयत खराब होने के बावजूद नाना के खिलाफ बयान दे रही हैं। वहीं नाना पाटेकर हर बार यही कहते नजर आ रहे हैं कि ये सब झूठ है। नाना ने तनुश्री दत्ता को एक लीगल नोटिस भी भेजा है । वहीं तनुश्री ने नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
tanushree
तनुश्री का कहना है कि नाना उनको डरा सकते हैं और उन पर हमला करवा सकते हैं लेकिन अगर मैं उनके सामने आ गई तो वो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे । इस पूरे मामले पर नाना से कई बार सवाल पूछे गए । हर बार उन्होंने यही कहा कि वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर सफाई देंगे ।
विज्ञापन

3 of 6
tanushree dutta
खबर थी कि आज यानी 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उनके साथ डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के होने की भी उम्मीद थी । पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा लग रहा है नाना ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। हालांकि इस पर अभी तक नाना की ओर से कोई बयान नहीं आया है ।

4 of 6
tanushree dutta
हाल ही में नाना फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटे । एयरपोर्ट पर ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया और तनुश्री मामले पर सवाल पूछे । तब नाना ने कहा कि जो झूठ है वो झूठ है । इसके बाद नाना तुरंत कार में बैठकर चले गए ।
विज्ञापन

5 of 6
tanushree
तनुश्री ने नाना पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं । उन्होंने बताया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ अश्लील डांस करने की कोशिश की थी । इसमें उनका साथ गणेश आचार्य और फिल्म मेकर्स ने दिया था। असहज महसूस करने पर तनुश्री सेट छोड़कर चली गई थीं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tanushree
बता दें कि ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनुश्री के समर्थन में उतरे हैं । वहीं सलमान खान और अमिताभ बच्चन ने इस मामले पर कुछ नहीं बोला । आमिर खान ने कहा था कि अगर ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच होनी चाहिए ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें