फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर पर भड़के राज ठाकरे, बोले- अपना काम करो, हमें न सिखाओ

Mon, 06 Nov 2017 09:02 AM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मुखिया राज ठाकरे और एक्टर नाना पाटेकर आमने-सामने आ गए हैं। मुंबई में राज ठाकरे फेरीवालों को जगह देने के खिलाफ है, तो नाना फेरीवालों के साथ खड़े हैं। जिसके बाद शनिवार को राज ठाकरे ने नाना पाटेकर को धमकी दे डाली।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : SELF
राज ठाकरे ने नाना पाटेकर को कहा कि अगर आपको पूरा मुद्दा नहीं पता तो बीच में न पड़े, हमें क्या करना है ये सिखाने वाले आप कोई नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : FILE PHOTO
दरअसल, बीते दिनों मुंबई के मलाड़ में फेरीवालों को हटाने गए मनसे कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई हुई थी। जिसका मनसे कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया था। यह मामला अभी थमा भी नहीं था इसी बीच फेरीवालों के समर्थन में फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर भी कूद पड़े।

4 of 6
- फोटो : Amar Ujala
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे लगता नहीं फेरीवालों की कोई गलती है। वे लोग अपने पेट भरने के लिए लिए काम करते हैं। आप उन्हें रोटी नहीं दे सकते, इसमें आपकी गलती है।
विज्ञापन

5 of 6
इसके जवाब में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि नाना अच्छे एक्टर हैं लेकिन उन्हें उस बारे में कुछ नहीं बताना चाहिए, जिसकी उन्हें जानकारी न हो। यदि उन्हें लगता है कि फेरीवालों का ध्यान रखना सरकार का काम है तो उन्होंने अपना फाउंडेशन क्यों शुरू किया?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ठाकरे ने नाना की मिमिक्री करते हुए उनकी फिल्म ‘वेलकम’ का जिक्र किया जिसके एक सीन में उन्होंने फेरीवाले का किरदार निभाया था। मनसे प्रमुख ने कहा कि मतलब फेरीवालों पर नाना को रहम आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें