फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी मिस इंडिया रह चुकीं सलमान खान की ये हीरोइन, 26 साल बाद पहचान पाना भी मुश्किल

Sun, 12 May 2019 01:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
namrata shirodkar - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने कम ही समय में बॉलीवुड से दूरी बना ली हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। नम्रता इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी और परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नम्रता ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो पति महेश बाबू के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में नम्रता बिना मेकअप के दिख रही हैं जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
namrata shirodkar - फोटो : social media
नम्रता ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए लिखा कि 'हो सकता है कि आपको मेकअप वाली महिलाएं पसंद हों, शायद आपको उन लोगों को फॉलो करना चाहिए जो हमेशा ऐसी रहती हैं और आपके मानदंडों के अनुरूप हों। आपको इस पेज पर वो नहीं मिलेगा इसलिए आप यहां से जा सकते हैं। ईमानदारी से अनुरोध है।' नम्रता के पहले और अब के लुक की बात करें तो काफी बदलाव आ चुका है। कुछ समय पहले की इस तस्वीर में नम्रता बिल्कुल छोटे बालों में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
namrata shirodkar - फोटो : social media
नम्रता शिरोडकर ने 1993 में फेमिना मिस इंडिया का टाइटल जीता। इसके बाद उन्होंने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म जब प्यार किसी से होता है (1998) से डेब्यू किया। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन इसके बाद नम्रता के पास काम के ऑफर आते रहे। पहली फिल्म के बाद नम्रता ने साल 2000 में तेलुगू फिल्म वामसी साइन की। जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। वामसी महेश बाबू की पहली फिल्म थी।

4 of 5
namrata shirodkar - फोटो : social media
पहली ही फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। बता दें कि नम्रता उम्र में महेश से 4 साल बड़ी हैं। नम्रता और महेश बाबू 4 साल तक रिलेशन में रहने के बाद 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
namrata shirodkar - फोटो : social media
शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों के दो बच्चे हैं। गौरतलब है कि नम्रता एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की बहन हैं। नम्रता की मुख्य फिल्मों की बात करें तो कच्चे धागे, वास्तव और पुकार हिट रही थीं। उनकी आखिरी रिलीज तेलुगू फिल्म अंजी (Anji) है, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें