फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई एमी जैक्सन की नई तस्वीर वायरल, लिखा- 'तुम्हारे बारे में सोच रही हूं...'

Sun, 12 May 2019 01:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Amy Jackson
प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद एमी जैक्सन (Amy Jackson) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह फोटोशूट कराती हुई नजर आईं तो कभी मंगेतर के साथ मस्ती के मूड में। इस बीच एमी जैक्सन की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में एमी खूबसूरत गाउन पहने दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Amy Jackson - फोटो : social media
तस्वीर में एमी लेटी हुई कुछ सोचती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एमी ने लिखा- 'मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूं लिटिल वन'। इस गाउन में एमी का फिगर देखा जा सकता है। बेड पर लेटी एमी फोटो में बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
amy jackson and george panayiotou - फोटो : instagram
बता दें हाल ही में एमी जैकसन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई की पार्टी रखी थी और इस तरह उन्होंने अपने इंगेजमेंट को ऑफिशल किया था। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है।

4 of 6
amy jackson
एमी ने शादी से पहले मां बनने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। मदरहुड एन्जॉय कर रही एमी ने हाल ही में एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने और मंगेतर के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही एमी ने मंगेतर के साथ प्रेग्नेंसी की लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की थी।
विज्ञापन

5 of 6
amy jackson
इंटरव्यू में एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने कहा- 'मैं और जॉर्ज एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। हम लोग पहले भी अलग होने वाले नहीं थे लेकिन अब हमारे बीच अलग तरह की नजदीकियां हैं। हम ऐसी स्टेज पर हैं जहां पर हम इसके लिए तैयार थे। मुझे नहीं लगता कि कभी आप परफेक्टली कुछ प्लान कर सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amy Jackson
प्रेग्नेंसी के दौरान एमी जैक्सन फैशन वीक में भी नजर आई थीं। जहां पर वह रेड कलर की बोल्ड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस तस्वीर को एमी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। एमी आखिरी बार 2.0 में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें