बॉलीवुड में 90 के दशक में कई फिल्मी सेलेब्स ने अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों पर राज किया। इस लिस्ट में उस दौर की सबसे खूबसूरत अदाकारा नगमा का नाम भी शामिल है। 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार नगमा अपने दौर की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्मों को अलविदा कहकर राजनीति में कदम रख दिया। आज के दौर में भी नगमा के प्रति फैंस की दीवानगी कायम है। आइए जानते हैं उस खूबसूरत अदाकारा के बारे में, जो लंबे अर्से से बड़े पर्दे से दूर हैं।