फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G. P. Sippy: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वकील बनना चाहते थे जी पी सिप्पी, इस फिल्म ने दिलाई बेशुमार शोहरत

Sun, 25 Dec 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जी पी सिप्पी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जी पी सिप्पी का नाम बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। जी पी सिप्पी की गिनती उन निर्माताओं में होती है जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। वह केवल निर्माता ही नहीं बल्कि एक अच्छे निर्देशक भी थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों का निर्देशन किया। आइए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
Year Ender 2022: इस साल स्क्रीन से दूर रहे ये स्टार्स, 2023 में मचाएंगे जमकर धमाल?
विज्ञापन

2 of 4
जी पी सिप्पी - फोटो : सोशल मीडिया
जीपी सिप्पी का पूरा नाम गोपालदास प्रेमचंद सिप्पी है। बहुत कम लोगों को यह बात पता होगी कि फिल्म निर्माता बनने से पहले उनकी चाहत कुछ और बनने की थी। दरअसल, जीपी सिप्पी वकालत के पेशे में जाना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय दो दोस्तों ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में वकील बनने के इरादे से मुंबई में कदम रखा था। 
Avatar 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को 'अवतार 2' का धमाल, फिल्म के कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल
विज्ञापन

3 of 4
जी पी सिप्पी - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने पुलिस प्रॉसिक्यूटर के लिए आवेदन किया। इनमें से एक का चयन हो गया। इस पद के लिए जिसका चयन हुआ वह राम जेठमलानी थे। आगे चलकर जेठमलानी देश के सबसे बड़े वकील के तौर पर उभर कर सामने आए। वहीं, जिसका चयन न हो सका वो जी पी सिप्पी थे। जी पी सिप्पी वकील के तौर पर तो अपने पांव नहीं जमा सके, लेकिन आगे चलकर वह देश के सबसे सफल निर्माताओं में शुमार किए गए।
Tunisha Suicide: तुनिशा शर्मा की दोस्त ने किया खुलासा, बोलीं- डिप्रेशन की थी समस्या
विज्ञापन

4 of 4
शोले की स्टारकास्ट के साथ जी पी सिप्पी - फोटो : सोशल मीडिया
जी पी सिप्पी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआत साल 1951 से की थी। बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म का नाम सजा था। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मचारी,सीता और गीता, शान, सागर, पत्थर के फूल और राजू बन गया जैंटलमैन जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं। हालांकि उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म शोले रही। इस फिल्म के निर्माण के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। यह फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई कि जी पी सिप्पी का नाम इतिहास में दर्ज हो गया। फिल्मों के निर्माण के अलावा जी पी सिप्पी ने कुछ चुनिंदा फिल्मों का निर्देशन भी किया है। इनमें मरीन ड्राइव, श्रीमती 420, भाई बहन और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्में शामिल हैं।
Tunisha Sharma Net worth: तुनिशा ने कम उम्र में जमा लिए थे इंडस्ट्री में पैर, इतने करोड़ की थीं मालकिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें