बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह डांस उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान किया था। इस डांस में उन्होंने सफेद-काले रंग की पारंपरिक बंगाली साड़ी पहन रखी थी। छोटे पर्दे पर नागिन फेम मौनी रॉय के इस वीडियो में उनका पारंपरिक बंगाली अंदाज देखने लायक है। मौनी के साथ उनकी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर आयान मुखर्जी भी नजर आए।