फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिंह चड्ढा: तलाक के एलान के बाद साथ नजर आए आमिर-किरण, चैतन्य अक्किनेनी के साथ कर रहे शूटिंग

Fri, 09 Jul 2021 06:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कारगिल में चैतन्य अक्किनेनी, आमिर खान और किरण राव - फोटो : Twitter
किरण राव और आमिर खान एक दूसरे अलग हो चुके हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के बेटे और अभिनेता चैतन्य अक्किनेनी ने ये तस्वीर 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट से साझा की है। बता दें कि चैतन्य आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में वो कारगिल पहुंचे और फिल्म की शूटिंग की। इस तस्वीर में सबके चेहरे पर एक प्यारी मुस्कान है। वहीं आमिर और किरण भी साथ खुश नजर आ रहे हैं।

चैतन्य अक्किनेनी ने साझा की तस्वीर

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और फिल्ममेकर किरण राव ने 3 जुलाई को अपने तलाक की सूचना साझा कर फैंस को हैरान कर दिया था। किरण और आमिर ने साल 2005 में शादी की थी और शादी के 15 साल बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि आमिर और किरण ने तलाक के बाद एक वीडियो साझा कर ये बताया कि उनके रिश्ते में थोड़ा बदलाव आया है लेकिन वो अभी भी एक टीम हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो अपने बेटे आजाद और अपने प्रोडक्शन हाउस का मिलकर ख्याल रखेंगे। वहीं अब दोनों कारगिल में साथ में इस फिल्म पर काम कर रहे हैं।



विज्ञापन

2 of 5
चैतन्य अक्किनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं चैतन्य अक्किनेनी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- ग्रेटफुल और साथ ही बाला, लाल सिंह चड्ढा और आमिर खान प्रोडक्शंस को टैग किया। इसके साथ ही उन्होंने आभार जताया कि उन्हें आमिर खान और किरण राव के साथ किसी फिल्म में साथ काम करने का मौका मिला। इस तस्वीर में चैतन्य और आमिर आर्मी ऑफिसर के गेटअप में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि तलाक की घोषणा करने के बाद आमिर और किरण की साथ में ये पहली तस्वीर है। इस तस्वीर से ये भी पता चल रहा है कि किरण और आमिर साथ में खुशी खुशी काम कर रहे हैं और उन्हें अलग होने के बाद से कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान, किरण राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि आमिर और किरण ने तलाक के एलान पर एक संयुक्त बयान जारी किया था और कहा था कि, 'हम अपने बेटे आजाद के लिए समर्पित अभिभावक बने रहेंगे जिसका पालन पोषण हम साथ साथ करेंगे। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और उन दूसरी योजनाओं पर भी साथ काम करते रहेंगे, जिनके बारे में हममें जुनून है। हम उन सभी परिजनों व मित्रों का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने हमें समझा और हमें लगातार साथा दिया क्योंकि इसके बिना हम ये बड़ा कदम उठा पाने में खुद को सुरक्षित महसूस न कर पाते'।

4 of 5
आमिर खान, किरण राव - फोटो : instagram/_kiranraokhan
गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी की थी और उनकी ये शादी भी 15-16 साल बाद टूटी थी। रीना से अलग होने के बाद आमिर को किरण से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि तलाक की घोषणा करने के बाद भी दोनों साथ हैं और आगे ऐसे ही साथ काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान - फोटो : instagram/aamirkhan
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। साल में एक जबरदस्त हिट फिल्म देने वाले आमिर खान इस फिल्म से एक बार फिर दर्शकों को हैरान करने वाले हैं।इस फिल्म से उनका लुक पहले ही सामने आ चुका है और इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी नजर आने वाली हैं। साथ ही दर्शकों की नजर चैतन्य पर भी टिकी है क्योंकि ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें