फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nadaaniyan: 'नादानियां' का बीटीएस वीडियो आया सामने, दिखी इब्राहिम-खुशी कपूर की मस्ती, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 14 Mar 2025 12:21 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nadaaniyan BTS Video Virals: फिल्म "नादानियां" का एक नया बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आया है, जिसमें इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर बाकी कलाकारों के साथ शूटिंग के दौरान मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
नेटफ्लिक्स ने शेयर की नादानियां का बीटीएस वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
फिल्म "नादानियां" को रिलीज हुए कुछ दिन हुए हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान ने मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म नादानियां का एक बिहाइंड द सीन (बीटीएस) वीडियो शेयर किया है, जिसमें सेट पर कलाकारों की मस्ती और दोस्ती की झलक साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
7 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी नादानियां - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
आज, 13 मार्च 2025 को नेटफ्लिक्स इंडिया ने यह वीडियो पोस्ट किया। इसमें खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान को एक सीन के दौरान मजाक में थप्पड़ मारती दिखीं, और इब्राहिम का "ओउव" कहना बहुत मजेदार था। सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी ने भी सेट पर खूब मस्ती की। सुनील शेट्टी ने एक डांस सीन में महिमा को चिढ़ाया कि वह उनसे बेहतर डांस कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार है नादानियां का बीटीएस वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
इस वीडियो के आखिर में एक सीरीयस सीन दिखाया गया, जिसमें इब्राहिम बार-बार मुस्कुराते नजर आए। खुशी ने उन्हें कहा, "तुम मुस्कुरा नहीं सकते" और क्रू ने भी उनसे सीरियस रहने को कहा। नेटफ्लिक्स ने नादानियां के इस खास बीटीएस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, "इस सेट पर नादानी जरूरी है। नादानियां देखें, अभी, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"

4 of 5
नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
नादानियां के इस बीटीएस वीडियो पर नेटिजेंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इब्राहिम की एनर्जी बहुत अच्छी है।" एक और यूजर ने लिखा, "सुनील सर और महिमा मैम को देखकर 'धड़कन' की याद आ गई।" कई यूजर्स ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "खुशी और इब्राहिम की जोड़ी शानदार है।" एक और यूजर ने लिखा, "फिल्म के सारे गाने बहुत अच्छे हैं।" वहीं कई यूजर्स ने दिल और फायर वाले इमोजी भी बनाए।

यह भी पढ़ें:
Aamir Khan 60th Birthday: आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर किए कई खुलासे, बोले- तीनों खान साथ काम करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैंस ने दी बीटीएस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
"नादानियां" इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म है, जिसमें वह अर्जुन और खुशी कपूर पिया का रोल निभा रही हैं। इब्राहिम और खुशी के अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया है, जो इससे पहले "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में करण जौहर की असिस्टेंट थीं। 

यह भी पढ़ें:
Aamir Khan: कौन हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट की लेडी लव गौरी स्प्रैट? आमिर की 'पार्टनर' के बारे में जानें 5 बातें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें