फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नच बलिए सीजन 9 में धमाकेदार होगी सलमान की एंट्री, ओपनिंग पर दिख सकती है ये पापुलर जोड़ी

Sat, 29 Jun 2019 12:47 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
जबसे खबर आई है कि इस साल का मोस्ट अवेटेड डांस रियेलिटी शो यानी नच बलिए के सीजन 9 को फिल्मी जगत के दबंग सलमान खान खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं, तबसे ही इस शो को देखने के लिए सलमान के फैंस और इस शो को लेकर दर्शकों में बेसब्री बढ़ती जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
इन सब खबरों के साथ यह भी पक्का हो गया है कि इस साल के इस कपल डांस रियेलिटी शो में रियल और एक्स कपल बतौर कंटेस्टेंट नज़र आएंगे।  अब चर्चा यह हो रही है कि शो के पहले एपिसोड में फिल्मी जगत की इस वक्त मोस्ट फेवरेट चल रही जोड़ी यानी रणवीर दीपिका की जोड़ी भी नज़र आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh and Deepika padukone - फोटो : file photo
सूत्रों की मानें तो इस रियेलिटी शो के पहले एपिसोड के लिए रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया है। शो के निर्माता और अन्य लोग इस जोड़ी से इस बात पर चर्चा भी कर चुके हैं। वहीं इन दिनों फिल्म 83 में व्यस्त जोड़ी इस बात पर सोच विचार कर रही है। 
 

4 of 5
Ranveer Singh and Deepika padukone - फोटो : file photo
अगर फिल्म की शूटिंग से कुछ वक्त वह निकाल पाते हैं तो शायद ऐसा हो पाए। वहीं यह भी चर्चा में है कि नच बलिए के पहले एपिसोड को सलमान खान खुद होस्ट करेंगे और रणवीर दीपिका के साथ जज भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh deepika - फोटो : social media
इसके अलावा अभी तक शो में बतौर जज सिर्फ रवीना टंडन का नाम ही फाइनल हुआ है। वहीं शो के अभी तक आए प्रोमो के अनुसार शो के कंटेस्टेंट्स के नाम पर अभी सिर्फ उर्वशी ढोलकिया और उनके एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्या ही फाइनल किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें