फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड संग वीडियो शेयर करते ही ट्रोल हुईं आमिर की बेटी, यूजर ने कहा- 'पिता का नाम बदनाम कर रही'

Sat, 29 Jun 2019 10:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ira khan - फोटो : social media
आमिर खान की बेटी इरा खान ने पिछले दिनों ब्वॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आए और डांस करते हुए दिखे थे लेकिन ऐसा लग रहा है सोशल मीडिया पर लोगों को इरा का इस तरह डांस करना रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
kiara advani - फोटो : social media
इरा के इस वीडियो को देखकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। एक यूजर ने लिखा- 'शर्म के मारे डूब मरो, बाप का नाम बदनाम किया।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'आज कोई लव जेहाद के बारे में बात करेगा?'

विज्ञापन

3 of 5
ira khan - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा कि 'तुम्हारी जैसी लड़कियां इंतजार नहीं कर सकती कि तुम्हारे पेरेंट्स शादी करवा दें। तुम्हें ब्वॉयफ्रेंड चाहिए और फिर तुम ब्रेकअप कर लोगी। अगर शादी कर भी ली तो कुछ साल बाद ही तलाक। इस तरह की चीजें कर तुम अपनी जिंदगी तो बर्बाद कर ही रही हो साथ ही अपने मां-बाप का नाम भी डुबो रही हो।'

 

4 of 5
ira khan - फोटो : social media
वीडियो में इरा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों अपने दोस्तों के साथ हैं जहां ये कपल बाहों में बाहें डाले डांस कर रहा है। इस दौरान इरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। कैमरे की ओर देखते हुए इरा आखिर में मिशाल को गले लगा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ira khan - फोटो : social media
22 साल की इरा अभी पढ़ाई कर रही हैं। इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। माना जा रहा है कि वो जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। इरा के बारे में पिता आमिर खान ने बताया था कि उनका इंट्रेस्ट फिल्म मेकिंग में है। इरा अक्सर अपने पिता आमिर के साथ भी वक्त बिताती दिखती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें