फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो में सहयोगी कंटेस्टेंट को प्रपोज कर बैठे थे ये 6 टीवी सितारे, इन्हें मिला 'हां' में जवाब

Sat, 20 Jul 2019 04:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
TV Serial - फोटो : file photo
डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के सीजन 9 की शुरुआत हो चुकी है। सलमान खान ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ नच बलिए 9 की शुरुआत की। रियालिटी शो में इस बार अनोखा बदलाव देखने में आया है। शादीशुदा जोड़ियों के अलावा इस बार लव कपल और एक्स कपल भी भाग ले रहे हैं। ऐसे में हम बात करते हैं, ऐसे टीवी कपल की, जिन्होंने टीवी रियलिटी शो में ही प्यार का इजहार कर शादी तक बात पहुंचा डाली। तो आइए जानते हैं इन 5 स्टार्स के बारे में..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
TV Serial - फोटो : file photo
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे टीवी एक्टर और होस्ट ऋत्विक धनजानी की। बता दें कि टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में एक्ट्रेस आशा नेगी संग लीड रोल में नजर आए ऋत्विक ने एक पब्लिक शो में उन्हें प्रपोज कर डाला। ऐसे में दोनों अब साथ-साथ हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
TV Serial - फोटो : file photo
डांस रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 8' में उस वक्त सबके दिल की धड़कने थम गई जब एक्टर सोहेब ने एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को प्रपोज कर डाला। बता दें कि दोनों ने बाद में शादी कर ली है। दीपिका तो उसके बाद बिग बॉस 12 की विजेता भी रह चुकी हैं। इन दिनों वह स्टार प्लस के धारावाहिक कुछ तुम कहो कुछ हम में काम कर रही हैं। 

4 of 7
TV Serial - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दर्शक टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के पहले सीजन से जानते हैं, लेकिन डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा के सेट पर राजपूत ने अंकिता को प्रपोज कर डाला। बता दें कि दोनों 6 साल तक लिव-इन में भी रहे थे। बाद में सुशांत राजपूत का अंकिता के साथ ब्रेकअप हो गया और अब सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती की एंट्री हो चुकी है।
 
विज्ञापन

5 of 7
TV Serial - फोटो : file photo
डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए' में वैसे तो कई जोड़िया बनी है। लेकिन इस शो के ही पांचवें सीजन में टीवी एक्टर रवि दुबे ने जब जबरदस्त परफोर्मेंस दी तो इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस सरगुन मेहता को प्रपोज कर उनसे शादी कर डाली। 
विज्ञापन

6 of 7
yuvika chaudhary prince narula - फोटो : file photo
एक्टर प्रिंस नरूला भी अपने प्यार का इजहार रियालिटी शो में किया था। उन्होंने बिग के सीजन 9 में अपने सहयोगी कंटेस्टेंट युविका चौधरी को प्रपोज किया था। युविका अब प्रिंस की पत्नी हैं। ये खूबसूरत कपल इस बार नच बलिए के सीजन नौ में अपने डांस का जलवा दिखाएगा। प्रीमियर शो में सलमान के सामने इस कपल ने धमाकेदार एंट्री ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
TV Serial - फोटो : file photo
आखिर में बात करेंगे एक्ट्रेस महक चहल की। बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस 5 में इंजीनियर ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रपोज कर एक रिंग ऑफर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें