फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, गोद में लेकर इस तरह कर रहे प्यार

Sat, 20 Jul 2019 04:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : instagram
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) तीसरी बार पिता बन गए हैं। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला (Gabriella Demetriades) ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद अर्जुन अपनी दोनों बेटियों के साथ गर्लफ्रेंड को देखने पहुंचे थे। वहीं अब अर्जुन रामपाल के बेटे की पहली तस्वीर गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस तस्वीर में अर्जुन बेटे को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
gabriella demetriades - फोटो : instagram
इस तस्वीर को खुद गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ ही अर्जुन की एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बॉक्स के अंदर टैडी रखा हुआ था। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अर्जुन अपने न्यू बॉर्न बेबी के लिए गिफ्ट लिया है। कहा जा रहा है कि अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी तक बेटे का नाम नहीं रखा है। गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। 




 
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Rampal with daughter - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ग्रैबिएला को 17 जुलाई को अस्पताल ले जाया गया था। ग्रैबिएला के पैरेंट्स साउथ अफ्रीका से भारत आ गए हैं। अर्जुन रामपाल की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। यह अर्जुन की पत्नी मेहर की बेटियां हैं। अर्जुन और मेहर ने पिछले साल ही तलाक लेने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हो पाया है। 

4 of 5
Arjun Rampal with daughter - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'माहिका और मायरा ने ग्रैबिएला को अपना लिया है। मेरे लिए ये बहुत जरूरी था कि मेरी बेटियां उसे परिवार की तरह अपना लें। मैं खुशनसीब हूं कि वो दोनों मेरी बेटियां हैं।' प्रेग्नेंसी के दौरान अर्जुन ने ग्रैबिएला का बहुत ख्याल रखा। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन ने ग्रैबिएला के लिए बेबी शॉवर पार्टी भी रखी थी। गैब्रिएला के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पार्टी में अर्जुन और गैब्रिएला ने एक जैसे कपड़े पहने थे। अर्जुन ने बेबी शॉवर का सारा अरेंजमेंट खुद ही किया था। पार्टी में अर्जुन की बेटियां नहीं पहुंचीं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें